RR vs GT, Jaipur Weather & Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसा रहेगा जयपुर में मौसम और सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज

जयपुर में मौसम गर्म रहेगा, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए ठीक रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, और मैच के शुरुआत में तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि रात 11 बजे तक यह घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

सवाई मानसिंह स्टेडियम(Photo credits: X/@SantadeepDey)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Dream11 Team Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 47वां मुकाबला 28 अप्रैल(सोमवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स (RR), जो IPL 2024-25 में सबसे खराब फॉर्म में हैं और अपनी पिछली पांच मैचों में हार चुके हैं, इस मुकाबले में अंडरडॉग के रूप में उतरेंगे. वे गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलेंगे, जो IPL 2025 के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है. जिसमें राजस्थान का यह दसवां और गुजरात का नौवां मुकाबला होगा. मैच से पहले गुजरात टाइटंस के पास RR से तीन गुना ज्यादा अंक हैं, हालांकि उन्होंने एक मैच कम खेला है. गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया, जिसमें साई सुदर्शन और प्रदीप कृष्णा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (+1.104) इस समय सबसे बेहतरीन है और उनकी फॉर्म भी शानदार है. उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है। इस टीम ने अब तक आठ मैचों में छह जीत और केवल दो हार झेली हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट (-0.625) बहुत खराब है और वे अब तक नौ मैचों में से केवल दो में ही जीत हासिल कर पाए हैं. उनके टॉप फोर में पहुंचने की संभावना बहुत कम दिख रही है, जिससे इस मुकाबले में उनकी चुनौती और भी कठिन हो जाती है.राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

जयपुर के मौसम का लाइव अपडेट(Jaipur Weather Live)

 राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2025 का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 28 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. जयपुर में मौसम गर्म रहेगा, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए ठीक रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, और मैच के शुरुआत में तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि रात 11 बजे तक यह घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(Sawai Mansingh Stadium Pitch Report)

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर ज्यादा उछाल नहीं होता, जिससे यह न तो बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह से अनुकूल है और न ही गेंदबाजी के लिए. हाल के मैचों में यहां पर बराबरी की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है. अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां लगभग 180 रन का स्कोर भी डिफेंड करने योग्य हो सकता है. RR vs GT IPL 2025 मैच के मध्य ओवरों में जो टीम अधिक आक्रामक खेल दिखाएगी, वह जीत की तरफ अग्रसर हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Hyderabad Train Fire: हैदराबाद में बड़ा रेल हादसा टला, नामपल्ली स्टेशन पर खड़ी जयपुर एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग (Watch Video)