PAK vs BAN 2nd T20I 2025 Live Streaming: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच से पहले जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. लेकिन इसके लिए दर्शकों को ₹99 का मैच पास खरीदना होगा. फैनकोड आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: X/ @BCBtigers)

Where To Watch Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Live Telecast: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई(रविवार) को ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जाएगा. तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में मेज़बान बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. पाकिस्तान की टीम ने पावरप्ले में ही अपने कई अहम विकेट गंवा दिए, जिससे वह पूरे मैच में वापसी नहीं कर सकी। फखर ज़मान ने 34 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली और वही पाकिस्तान की ओर से अकेले प्रमुख योगदान देने वाले बल्लेबाज़ रहे. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके, लेकिन असली चमक मुस्तफिजुर रहमान के प्रदर्शन में दिखी, जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ छह रन देकर दो विकेट लिए. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने परवेज़ हुसैन इमोन की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी (56 रन, 39 गेंद) के दम पर 27 गेंद शेष रहते आसानी से जीत दर्ज की. इमोन की पारी ने पूरी तरह से मैच को एकतरफा बना दिया। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ सलमान मिर्ज़ा (3.3 ओवर, 23 रन, 2 विकेट) और अब्बास अफरीदी (2 ओवर, 16 रन, 1 विकेट) को ही सफलता मिली. कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तान को अब सीरीज़ में बराबरी के लिए अगले मैच में दमदार प्रदर्शन करना होगा.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई(रविवार) को ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 05:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा.

भारत में BAN बनाम PAK दूसरे 2025 टी20I सीरीज का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?

भारत में इस बार बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर नहीं है. इसका मतलब यह है कि भारतीय दर्शकों को टीवी चैनलों पर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 2025 मैच का सीधा प्रसारण देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, फैंस निराश न हों क्योंकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की सुविधा जरूर मौजूद है.

भारत में BAN बनाम PAK दूसरे टी20I 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. लेकिन इसके लिए दर्शकों को ₹99 का मैच पास खरीदना होगा. फैनकोड आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है और यहां पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग, लाइव स्कोर, कमेंट्री और स्टैट्स जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Stats And Preview: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड को पहली बार हरा पाएगा पाकिस्तान? मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का मुकाबला हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Score Update: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\