BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard: तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 444 रनों पर सिमटी, ज़िम्बाब्वे पर हासिल की 217 रनों की मजबूत बढ़त, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली है. पहली पारी में ज़िम्बाब्वे को 227 रनों पर रोकने के बाद बांग्लादेश ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 444 रन बनाए और 217 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मुकाबला 28 अप्रैल(सोमवार) से चट्टोग्राम(Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में  खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली है. पहली पारी में ज़िम्बाब्वे को 227 रनों पर रोकने के बाद बांग्लादेश ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 444 रन बनाए और 217 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में बांग्लादेश की जीत की संभावना अब 96% तक पहुंच चुकी है, जबकि ज़िम्बाब्वे और ड्रा की संभावना सिर्फ 2-2% है. तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक, बांग्लादेश ने पहली पारी में 8 खोकर जोड़ें 404 रन, जिम्बाब्वे पर बनाए 177 रनों की बढ़त, यहां देखिए मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश के लिए शादमान इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने पहली पारी में शानदार शतक जमाए. शादमान ने 181 गेंदों में 120 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था. वहीं मिराज ने 104 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इनके अलावा अनामुल हक (39), मुशफिकुर रहीम (40) और तंजीम हसन सकिब (41) ने भी उपयोगी योगदान दिया. बांग्लादेश ने 129.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 444 रन बनाए.

ज़िम्बाब्वे के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ विन्सेंट मसेकेसा रहे, जिन्होंने 31.2 ओवर में 115 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा वेस्ले मधेवेरे, ब्रायन बेनेट और वेलिंग्टन मसाकाड्ज़ा ने एक-एक विकेट हासिल किया. हालांकि ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ बांग्लादेश की बल्लेबाज़ी के सामने बेबस नजर आए और उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई.

इससे पहले ज़िम्बाब्वे की पहली पारी 227 रनों पर सिमट गई थी. टीम के लिए सीन विलियम्स ने सबसे अधिक 67 रन बनाए, जबकि निक वेल्च ने 54 और ब्रायन बेनेट व बेन करन ने 21-21 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट झटके, जिसमें उन्होंने 27.1 ओवर में सिर्फ 60 रन खर्च किए. नैम हसन को 2 विकेट और तंजीम सकिब को 1 विकेट मिला.

Share Now

Tags

BAN vs ZIM ban vs zim 2025 BAN vs ZIM 2nd Test BAN vs ZIM 2nd Test 2025 BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Key Players To Watch Out BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Key Playerst BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Preview BAN vs ZIM 2nd Test Day 3 Report BAN vs ZIM 2nd Test Day 3 रिपोर्ट BAN vs ZIM Head To Head Record BAN vs ZIM Head-To-Head Record in TEST bangladesh Bangladesh Cricket bangladesh national cricket team Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard Bangladesh vs Zimbabwe Bangladesh vs Zimbabwe Details Bangladesh vs Zimbabwe Head to Head Records Bangladesh vs Zimbabwe Mini Battle Bangladesh vs Zimbabwe Streaming Bangladesh vs Zimbabwe Test 2025 Chattogram Chittagong Test Live Score Mehdi Hasan Miraz Century Shadman Islam Century Taijul Islam 6 wickets Test Series Zahur Ahmed Chowdhury Stadium Zahur Ahmed Chowdhury Stadium Test 2025 Zimbabwe Zimbabwe Cricket Zimbabwe National Cricket Team Zimbabwe Tour of Bangladesh 2025 चटगांव टेस्ट लाइव स्कोर चट्टोग्राम जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम ज़िम्बाब्वे जिम्बाब्वे क्रिकेट ज़िम्बाब्वे टूर ऑफ बांग्लादेश 2025 जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज ताइजुल इस्लाम 6 विकेट बांग्लादेश बांग्लादेश क्रिकेट बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे बांग्लादेश बनाम ज़िम्बाब्वे टेस्ट 2025 बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मेहदी हसन मिराज सेंचुरी शादमान इस्लाम शतक

\