Bangladesh Women vs England Women, 6th Match Key Platers To Watch: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस मैच से इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने दो वॉर्म-अप मुकाबले खेले थे. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दूसरे मैच में टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था.

बांग्लादेश महिला बनाम इंग्लैंड महिला (Photo Credits: Instagram)

Bangladesh Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 6th Match: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup 2024) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का छठवां मुकाबला आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. बांग्लादेश की कमान निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) के हाथों में हैं. जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हीदर नाइट (Heather Knight) करेंगी.

इस मैच से इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने दो वॉर्म-अप मुकाबले खेले थे. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दूसरे मैच में टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था. ENG W vs BAN W, 2024 ICC Women's T20 World Cup Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से टक्काराएगी बांग्लादेश, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 16 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 7 विकेट के खोकर 119 रन बनाए थे. इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गवां कर 103 रन ही बना पाई थी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच अब कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, बांग्लादेश की टीम को पहली जीत की तलाश हैं. आकंड़ों से साफ जाहिर होता हैं कि इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

नैट साइवर-ब्रंट: इंग्लैंड की स्टार आलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं. नैट साइवर-ब्रंट ने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 122 मुकाबले खेली हैं. इस दौरान नैट साइवर-ब्रंट ने 86 विकेट अपने नाम किए हैं और 2513 रन भी बनाए हैं. आज के मुकाबले में नैट साइवर-ब्रंट कोहराम मचा सकती हैं.

सोफी एक्लेस्टोन: सोफी एक्लेस्टोन से टीम को काफी उम्मीदें हैं. इंग्लैंड के टीम की सोफी एक्लेस्टोन सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज है. सोफी एक्लेस्टोन ने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 85 मुकाबले खेली हैं. इस दौरान सोफी एक्लेस्टोन 126 विकेट ले चुकी है. सोफी एक्लेस्टोन बल्ले से भी कमाल करती हैं. आज के मुकाबले में सोफी एक्लेस्टोन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

रितु मोनी: बांग्लादेश की तरफ से रितु मोनी ने पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. पिछले मुकाबले में रितु मोनी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन की थीं. इस मैच में भी रितु मोनी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं.

शोभना मोस्तरी: शोभना मोस्तरी अपनी टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आती है. शोभना मोस्तरी ने पिछले मैच में सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली थीं. आज के मुकाबले में भी शोभना मोस्तरी कोहराम मचा सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश: शाति रानी, मुर्शिदा खातून, शोभना मोस्तरी, तेज नेहर, निगार सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खातून, निहादा अख्तर, मारूफा अख्तर.

इंग्लैंड: डैनी व्याट, एलिस कैप्सी, सोफिया डंकले, नैट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेट कीपर), सोफी एक्लेस्टोन, डेनियल गिब्सन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल.

Share Now

Tags

2024 ICC Women’s T20 World Cup 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ban vs eng women ban w vs eng w ban w vs eng w Scorecard bangladesh Bangladesh vs England bangladesh vs england Live Scorecard bangladesh vs england live streaming bangladesh vs england pitch report bangladesh vs england Scorecard bangladesh vs england women Bangladesh Women Bangladesh Women National Cricket Team vs england Women National Cricket Team bangladesh women t20 scorecard bangladesh Women vs england Women Live Scorecard bangladesh women vs england women live streaming bangladesh Women vs england Women Live Streaming In India bangladesh Women vs england Women Live Toss Update bangladesh women vs england women scorecard bangladesh women vs england women’s national cricket team match scorecard bangladesh women vs england women’s national cricket team matches bangladesh women vs england women’s national cricket team players bangladesh women vs england women’s national cricket team stats bangladesh women vs england women’s national cricket team timeline banw vs engw bd w vs eng w bd w vs eng w t20 scorecard England England Women England women’s national cricket team vs bangladesh women match scorecard ICC Women’s T20 World Cup 2024 ICC Womens T20 World Cup 2024: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 scotland women t20 results Sharjah Sharjah Cricket Stadium where to watch bangladesh women vs England women’s national cricket team Women T20 World Cup 2024 World Cup 2024 इंग्लैंड इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड बांग्लादेश महिला बनाम इंग्लैंड महिला बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शारजाह शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

संबंधित खबरें

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IND vs PAK Match, ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर फिर जताई अडिगता, पीएम शहबाज़ शरीफ का बड़ा बयान (Watch Video)

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\