Bangladesh vs New Zealand ODI Stats: वनडे में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का छठा मैच बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 24 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.

नजमुल शान्तो, मिशेल सैंटनर (फोटो: एक्स//आईसीसी)

Bangladesh National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Stats: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का छठा मैच बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 24 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह ग्रुप ए को चौथा मैच होगा. बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना हार हाल में जरुरी होगा. क्योंकि उन्होंने अपने पहला मैच टीम इंडिया से हार का सामना किया है. दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड की टीम इस मैच में जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो करेंगे. जबकि कीवी टीम की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में. होगी. ऐसे में आइए जानतें हैं दोनों टीमों के बीच वनडे में रिकॉर्ड कैसा है.

यह भी पढें: ZIM vs IRE 2nd T20 2025 Dream11 Team Prediction: आज जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और ड्रीम11 टीम

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में 45 बार भिड़ी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 45 में से 33 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना पता चलता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत हैं.

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के लुटेरू रॉस पौटोआ लोटे टेलर ने बनाए हैं. रॉस टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 25 मैचों की 56.11 की औसत से 1010 रन बनाए हैं. इस दौरान रॉस टेलर ने 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़ा है. रॉस टेलर का 107* रन बेस्ट स्कोर है.

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) - 1010

मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश) -792

महमूदुल्लाह (बांग्लादेश) - 787

तमीम इकबाल (बांग्लादेश) - 700

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 679

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने चटकाए हैं. शाकिब अल हसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों में 26.36 की औसत और 5.07 की इकॉनमी के साथ 38 विकेट चटकाए हैं.

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज (विकेट)

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 38

काइल डेविड मिल्स (न्यूजीलैंड) - 33

डैनियल लुका विटोरी (न्यूजीलैंड) - 31

मोहम्मद रूबेल हुसैन (बांग्लादेश) - 25

जेम्स डगलस शीहान नीशम (न्यूजीलैंड) - 23

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

बांग्लादेश: संभावित एकादश: सौम्य सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, जकर अली (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रुरके

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 2nd T20I 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 2nd T20I 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 2nd T20I 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी