बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ ने क्रिकेट से लिया संन्यास
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है. शरीफ ने 2001 से 2007 तक बांग्लादेश के लिए 10 टेस्ट और नौ वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 393 प्रथम श्रेणी मैच और लिस्ट-ए में 185 मैच खेले हैं.
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है. शरीफ ने 2001 से 2007 तक बांग्लादेश के लिए 10 टेस्ट और नौ वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 393 प्रथम श्रेणी मैच और लिस्ट-ए में 185 मैच खेले हैं. शरीफ ने क्रिकबज से कहा, " मैंने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने का फैसला किया है. हालांकि मैं अभी और दो साल खेलना चाहता था."
उन्होंने कहा, " मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ आने वाले दिनों में काम करना चाहता हूं. अगर संभव हो तो मैं अपना अनुभव साझा करना चाहूंगा."
शरीफ ने अप्रैल 2001 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पदार्पण किया था. उन्होंने उसी दौरे पर टेस्ट में भी पदार्पण किया था. दोनों मैचों में उन्होंने एक-एक विकेट लिए थे.
Tags
संबंधित खबरें
Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस
\