ऑस्ट्रेलिया में गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संकट के बाद एक बार जब क्रिकेट दोबारा से शुरू होगा तो गेंद को चमकाने के लिए लार या पसीने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. महामारी के बाद खेलों की वापसी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जो खाका तैयार किया, उसमें दिए गए सुझावों में यह सुझाव भी शामिल है.

बॉल (Photo Credits: Pixabay)

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संकट के बाद एक बार जब क्रिकेट दोबारा से शुरू होगा तो गेंद को चमकाने के लिए लार या पसीने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. महामारी के बाद खेलों की वापसी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जो खाका तैयार किया, उसमें दिए गए सुझावों में यह सुझाव भी शामिल है. सरकार की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान (एआईएस) ने चिकित्सा विशेषज्ञों, खेल निकायों के अलाव संघीय और राज्य सरकारों के परामर्श से दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें गेंद को चमकाने के लिए पसीना और लार के उपयोग पर प्रतिबंध की बात कही गई है.

इस दिशा-निर्देश में खेलों को तीन चरण (ए, बी और सी) में बांटा गया है और इनकी वापसी की बात कही गई है. मौजूदा समय में खेलों पर जो रोक है वह-ए स्तर की है जिसमें व्यक्तिगत अभ्यास के अलावा हर चीज पर प्रतिबंध है.

यह भी पढ़ें- उम्मीद है कि महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ज्यादा नहीं होगा लीग क्रिकेट: अश्विन

हालांकि एक सप्ताह से कुछ अधिक समय के बाद प्रतिबंधों को-बी स्तर का कर दिया जाएगा, जिसमें सीमित संख्या में अभ्यास की इजाजत होगी. इस दौरान गेंद को चमकाने के लिए लार या पसीने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध जारी रहेगा.

तीसरी और आखिरी चरण-सी स्तर में 'पूर्ण अभ्यास और प्रतिस्पर्धा' की छूट होगी. हालांकि इसमें भी गेंद पर लार या पसीने के इस्तेमाल पर रोक जारी रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े