Axar Patel On Rishabh Pant's Comeback: अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- ऋषभ पंत का कमबैक टीम के लिए बेहद खास

आईपीएल 2024 का आगाज शुक्रवार से होने वाला है. इस सीजन में कुछ ऐसे नाम हैं जिनके कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें सबसे बड़ा नाम ऋषभ पंत का है, जो एक खतरनाक कार एक्सीडेंट और लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी करेंगे.

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़: आईपीएल 2024 का आगाज शुक्रवार से होने वाला है. इस सीजन में कुछ ऐसे नाम हैं जिनके कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें सबसे बड़ा नाम ऋषभ पंत का है, जो एक खतरनाक कार एक्सीडेंट और लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी करेंगे. भारतीय टीम का ये स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज अब पूरी तरह फिट है और आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते हुए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार भी है.

इस बीच ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने खास दोस्त की वापसी पर खुशी व्यक्त की और कहा, "एक बार फिर टीम में उनके आने से हंसी-मजाक और मौज-मस्ती शुरू हो गई, जिसकी शायद पिछले साल बहुत कमी खली थी." CSK Vs RCB IPL 2024 Match 1: पहले मैच में इस दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर; जानें कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर

दिल्ली कैपिटल्स सीजन का पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं. अक्षर ने दिसंबर 2022 में एक जानलेवा कार दुर्घटना में कई चोटों से उबरने के 14 महीने बाद पंत की वापसी पर खुलकर बात की.

उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि हर किसी ने कहा होगा कि टीम में उसका वापस आना बहुत अच्छा है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मैंने उसे बहुत याद किया, पिछले साल मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह हमारी नोक-झोंक को मैंने काफी मिस किया.

"लेकिन, अब जब वह वापस आ गया है, तो खेल को लेकर गंभीर बातचीत के साथ-साथ हंसी-मजाक भी शुरू हो चुका है. मैं इस सीजन में उसके साथ और अधिक मौज-मस्ती करने की उम्मीद कर रहा हूं."

30 वर्षीय ऑलराउंडर ने आईपीएल के 17वें संस्करण में टीम के दृष्टिकोण पर भी बात की. अक्षर ने कहा कि हर कोई अपने-अपने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. टीम में बहुत अच्छा माहौल है. हमारे शुरुआती मैच से पहले विशाखापत्तनम में हमारे पास अच्छे प्रशिक्षण सत्र थे.

अक्षर पटेल ने कहा, "यह एक नया सीज़न है, हम नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं. मुख्य रूप से कोचों के साथ बातचीत, योजनाएं बनाना और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टूर्नामेंट में चीजों को कैसे सरल रखा जाए, इस पर खूब चर्चा हो रही है."

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में 23 मार्च को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.

Share Now

Tags

Chennai Chennai Super Kings Chennai Super Kings and Royal Challengers Bangalore Chennai Super Kings vs Royals Challengers Bengaluru CSK CSK and RCB CSK vs RCB Delhi Capitals Faf du Plessis indian premier league Indian Premier League 2024 IPL IPL 2024 MA Chidambaram Stadium MS Dhoni Ravindra Jadeja RCB Rishabh Pant Royal Challengers Bangalore Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2024 Tata IPL Tata IPL 2024 Virat Kohli Virat Kohli Stats Again CSK आईपीएल आईपीएल 2024 आरसीबी इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ऋषभ पंत एमए चिदम्बरम स्टेडियम एमएस धोनी चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2024 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 दिल्ली कैपिटल्स फाफ डु प्लेसिस रवींद्र जडेजा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली सीएसके सीएसके और आरसीबी सीएसके बनाम आरसीबी

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर