IPL 2021 में भाग लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर चार्टर्ड उड़ानों से जाएंगे मालदीव

आईपीएल में भाग लेने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जल्दी ही चार्टर्ड विमान से मालदीव रवाना होंगे जहां वे आस्ट्रेलियाई सीमा के खुलने का इंतजार करेंगे. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत से आने वालों के लिये 15 मई तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, पांच मई: आईपीएल में भाग लेने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जल्दी ही चार्टर्ड विमान से मालदीव रवाना होंगे जहां वे आस्ट्रेलियाई सीमा के खुलने का इंतजार करेंगे. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत से आने वालों के लिये 15 मई तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है.

आस्ट्रेलिया के 38 सदस्यीय दल में खिलाड़ी, कोच, अंपायर, कमेंटेटर शामिल हैं जो अब मालदीव में इंतजार करेंगे. केकेआर टीम के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ सभी आस्ट्रेलियाई आज से दिल्ली में जुटना शुरू हो गए हैं और वे चार्टर्ड विमानों से मालदीव रवाना होंगे.’’

यह भी पढ़ें- IPL 2021 के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने से इन 3 टीमों को हुआ फायदा, जानें कैसे

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी को भारत में रूकना होगा जो कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर पहले ही मालदीव पहुंच गए हैं.

आईपीएल आयोजकों ने चार भारतीय खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मंगलवार को लीग अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड