क्रिकेट

AUS W vs ENG W 1st T20I 2025 Preview: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे सीरीज का बदला लेने उतरेगी इंग्लैंड महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

AUS W vs ENG W 1st T20I 2025 Preview: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे सीरीज का बदला लेने उतरेगी इंग्लैंड महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Australia Women's National Cricket Team vs England Women's National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला 20 जनवरी(रविवार) को सिडनी(Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड(Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:45 PM से खेला जाएगा. इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में, अंतिम वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 86 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली. इस जीत में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.  इस बीच, इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहले टी20 की हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहले टी20 में होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर एलिसे पेरी (445 रन, औसत 64) और एलिसा हीली (287 रन, औसत 26) पेशेवर टी20 मैचों में शीर्ष स्कोरर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ डैनी वायट ने 675 रन (औसत 23) बनाए हैं, जबकि सोफी एक्लेस्टोन ने पिछले 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं. बेथ मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 49 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. हालिया फॉर्म की बात करें तो सारा ग्लेन ने 2024 से अब तक 30 टी20 मैचों में 46 विकेट लिए हैं. एलिस कैप्सी ने 769 रन, 19 विकेट और 13 कैच के साथ 45 अंक औसत से प्रदर्शन किया है. एशले गार्डनर ने अपनी पिछली 5 पारियों में 10 विकेट और 79 रन बनाए हैं. आलाना किंग की गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 2024 से गेंदबाजी दूसरी पारी में 12 है, जबकि पहली पारी में 26 है.

टी20 में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला हेड टू हेड रिकार्ड्स(AUS W vs ENG W Head To Head Records): टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे अधिक मुकाबले हुए हैं. दोनों टीमों ने अब तक 40 मैच खेले हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 23 मुकाबले अपने नाम की है. वही, इंग्लैंड मात्र 10 मैच जीत पाई है. और 7 टी20 मुकाबले बेनतीजा रहा हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहले टी20 2025 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (AUS W vs ENG W Key Players To Watch Out): फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, मेगन शुट्ट, डैनी व्याट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (AUS W vs ENG W Mini Battle): इंग्लैंड महिला टीम के स्टार बल्लेबाज हीथर नाइट और ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज मेगन शुट्ट के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं नैट साइवर-ब्रंट और एशले गार्डनर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 2025 कब और कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला 20 जनवरी(रविवार) को सिडनी(Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड(Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 01:45 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 01:15 PM को होगा.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहले टी20 2025 का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें? 
भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज 2025 का आधिकारिक प्रसारण  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर फॉलाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके साथ ही, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की आधिकारिक ओटीटी प्लेटर्म डिज़्नी+हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. दर्शक डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.
इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहले टी20 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एलिसा हीली (कप्तान), एशले गार्डनर, किम गर्थ, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: हीथर नाइट (कप्तान), मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डेनी गिब्सन, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट, डेनी व्याट-हॉज

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).