Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 36.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वोल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान जॉर्जिया वोल ने 82 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाई. जॉर्जिया वोल के अलावा फोबे लिचफील्ड ने 80 रन बटोरे.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 2nd ODI Match Full Highlights: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलरिव ओवल (Bellerive Oval) में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया अपनी लाज बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज में भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का हाइलाइट्स (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Highlights)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 251 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाई. हरमनप्रीत कौर के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 52 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को एशले गार्डनर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर और अलाना किंग ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर और अलाना किंग के अलावा निकोला कैरी और मेगन शुट्ट ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 252 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 36.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वोल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान जॉर्जिया वोल ने 82 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाई. जॉर्जिया वोल के अलावा फोबे लिचफील्ड ने 80 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को काशवी गौतम ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा के अलावा क्रांति गौड़ ने एक विकेट चटकाए. भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला रविवार यानी 1 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलरिव ओवल (Bellerive Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे से खेला जाएगा.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Australia Women, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सपनों पर फेरा पानी, 6 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से किया बाहर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli, Anushka Sharma And Ravi Shastri Spotted At Lord's: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टीम का हौसला बढ़ाने लॉर्ड्स पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री, VIDEO वायरल

India Women vs Australia Women, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है 30वां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट