Scotland vs Australia 2nd T20I 2024 Dream11 Team Prediction: दूसरे टी20आई में स्कॉटलैंड को पराजित कर सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20आई 2024 मैच की ड्रीम 11 फैंटेसी टीम का ट्रैविस हेड (AUS) जबकि जोश इंगलिस(AUS) को उप-कप्तान के रूप में चुन सकते हैं. इस टीम के साथ अपनी फैंटसी टीम को ड्रीम टीम बना सकते है.
Scotland National Cricket Team hosts Australia National Cricket Team Dream11 Team Prediction: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 06 सितंबर(शुक्रवार) को एडिनबर्ग के स्टॉकब्रिज में द ग्रेंज क्लब में खेला जाएगा. SCO vs AUS दूसरा T20I 2024 मैच भारतीय समयनुसार शाम 06:30 बजे से खेला जाएगा. इस बीच, स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरे T20I 2024 से पहले ड्रीम11 फ़ैंटेसी क्रिकेट टिप्स संबंधित जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20आई उलटफेर के फिराक में होगी स्कॉटलैंड, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
इंग्लैंड के खिलाफ़ T20I और वन-डे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ से पहले, ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के खिलाफ़ T20I खेलेगा. मिशेल मार्श यूके दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करेंगे. शानदार ओपनिंग बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को टीम में शामिल किया गया है. जो पिछले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे. उम्मीद है कि वह स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में छाप छोड़ना चाहेंगे. वही ट्रेविस हेड ने पहले मुकाबले में कोहराम मचा दिया था जो आगे भी अपने बल्लेबाजी से तूफान ला सकते है. इस बीच, SCO बनाम AUS Dream11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन में हमने ऑस्ट्रेलिया से छह और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम से पांच खिलाड़ियों को चुना है, ताकि हमारी Dream11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन पूरी हो सके.
स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20आई 2024 संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, रिले मेरेडिथ
स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, जैक जार्विस, चार्ली कैसल, जैस्पर डेविडसन, ब्रैड व्हील
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

