Australia vs South Africa, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, डार्विन में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीरीज में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है. वहीं, जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे. स्पिन गेंदबाजी एडम जैम्पा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है. ब्रेविस, मफाका और ड्रे प्रीटोरियस के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 10 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डार्विन (Darwin) के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड (Marrara Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे से खेला जाएगा. ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रहीं हैं. यह टी20 विश्व कप 2026 के लिए एक शानदार तैयारी होगी. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान एडेन मार्कराम और स्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर सबकी निगाहें होंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa, 1st T20I Match 2025 Darwin Pitch Report: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

इस सीरीज में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है. वहीं, जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे. स्पिन गेंदबाजी एडम जैम्पा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है. ब्रेविस, मफाका और ड्रे प्रीटोरियस के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. अनुभवी एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और रस्सी वैन डेर डूसन से भी काफी उम्मीदें होंगी.

ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की मेज़बानी के लिए तैयार है. इस सीरीज में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह दौरा 10 अगस्त को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ शुरू होगा और 16 अगस्त को समाप्त होगा. इसके बाद, वनडे सीरीज 19 से 24 अगस्त के बीच खेला जाएगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA Head To Head)

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम महज आठ मैच ही अपने नाम कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल सात मुकाबले हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांच मुकाबले जीते हैं. वहीं, महज दो मैच ही दक्षिण अफ्रीका की झोली में गया हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

डेवाल्ड ब्रेविस: दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 703 रन बनाए हैं. इस दौरान डेवाल्ड ब्रेविस की औसत 43.94 और स्ट्राइक रेट 60.03 है. यह डेवाल्ड ब्रेविस के खेल में निरंतरता और बेहतरीन तकनीक को दर्शाता है.

एडेन मार्कराम: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने 10 मैचों में 322 रन बनाए हैं, जिसमें एडेन मार्कराम की औसत 37 और स्ट्राइक रेट 64.79 का है. एडेन मार्कराम की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और ठोस तकनीक ने दक्षिण अफ्रीका को कई बार मजबूत शुरुआत दी है.

नंद्रे बर्गर: गेंदबाजी में नंद्रे बर्गर ने गजब का प्रदर्शन किया है. नंद्रे बर्गर ने पिछले तीन मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं. नंद्रे बर्गर की इकॉनमी 4.1 और स्ट्राइक रेट 34.81 है.

मिशेल मार्श: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श के पास टी20 खेलने का अच्छा अनुभव है. मिशेल मार्श की आक्रामक बल्लेबाजी विरोधी टीम पर दबाव डालने का काम करती है. मिशेल मार्श अगर जल्दी रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया की पारी को एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं.

ग्लेन मैक्सवेल: ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी तकनीक उन्हें किसी भी पिच पर खेलने में सक्षम बनाती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल की भूमिका अहम हो सकती है. अगर वे लंबी पारी खेलते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं.

नाथन एलिस: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस की लाइन और लेंथ पर पूरी तरह से नियंत्रण उन्हें एक प्रभावशाली गेंदबाज बनाता है. वेस्टइंडीज में जहां स्पिनरों का दबदबा हो सकता है, वहीं तेज गेंदबाज भी कभी-कभी फायदा उठा सकते हैं. अगर नाथन एलिस जल्दी विकेट निकालते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल ओवेन, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, लुआन ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, नंद्रे बर्गर.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG Out Of IPL 2026 Playoffs Race: चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स