Australia vs Pakistan T20 Head To Head: टी20 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यांनी 14 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से गारा दिया था. हालांकि अब सभी की निगाहें टी20 सीरीज पर बनी हुई है.

AUS vs PAK (Photo: @FoxCricket/@T20WorldCup)

Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team T20 Head To Head: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यांनी 14 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से गारा दिया था. हालांकि अब सभी की निगाहें टी20 सीरीज पर बनी हुई है. टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर मेजबान टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम भी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देना चाहेगी. टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस पर कंधो पर है. इसके अलावा कई युवा चेहरों को मौका मिला है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान करेंगे.  दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Australia vs Pakistan 1st T20 2024 Live Streaming In India: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेगी पाकिस्तान, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम टी20 में कुल अब तक 25 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 25 में से 13 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है.

दोनों टीमें आखिरी बार 2022 में टी20 में भीड़ थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया था. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत है. इसलिए पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना भी आसान नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

पाकिस्तान टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, ओमैर यूसुफ, इरफान खान, आगा सलमान, जहांदाद खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम .

ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंगलिस (कप्तान/विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ किया आगाज, नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें AUS बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\