Australia vs Pakistan ODI Head To Head: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को 3-2 से वनडे सीरीज हराकर इस शृंखला में उतरेगी.
Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team ODI Head To Head: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को 3-2 से वनडे सीरीज हराकर इस शृंखला में उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के कंधो पर होगी. ऐसे में पहले वनडे को जीतकार ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल करने पर होगी. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम नया कोच और नया कप्तान के साथ इस सीरीज में उतरेगी. जेसन गिलेस्पी टीम के नए हेड कोच हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान टीम की अगुआई करेंगे. पाकिस्तान की टीम हाल ही में इंग्लैंड को अपने घरेलु टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर आ रही है. हालांकि पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना इतना आसन नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद है. यह भी पढें: Australia vs Pakistan 1st ODI 2024, MCG Stats: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देखें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम वनडे में 108 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 108 मैच में से 70 में से जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 34 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसे इतना साफ़ होता है की ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा मजबूत हैं.
बता दें की इसे पहले दोनों टीमें आखिरी बार 2022 में वनडे सीरीज खेली थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था और पाक्स्तान 2-1 से सीरीज को नाम किया था.
दोनों टीमों की स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, आगा सलमान, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह खान, इरफान खान, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

