Australia vs India 4th Test 2024 Day 4 Scorecard: चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट पर 228 रन, टीम इंडिया पर बनाई 333 रन की बढ़त; देखें स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आज यांनी 29 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 82 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए.

Team India (Photo: BCCI)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 4th Test 2024 Day 4 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल 29 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 82 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. मेजबान टीम के पास 333 रनों की बढ़त है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिलहाल नाथन लियोन 54 गेंदों में 21 रन और स्टीवन स्मिथ 65 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. इसके अलावा चौथे दिन सैम कोनस्टास 8 रन, उस्मान ख्वाजा 21, मार्नस लाबुशेन 70 रन, पैट कमिंस 41 रन और स्टीवन स्मिथ 13 बनाकर आउट हो गए. यह भी पढें: Video: 'विकेट के कोने से फेंक, उसे पसंद नहीं ऐसी बॉल...', काम कर गया विराट कोहली का ये प्लान, सिराज ने स्मिथ को किया आउट

वहीं भारत की ओर से दूसरी पारी में अब तक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके और रवींद्र जडेजा को 1 विकेट मिला. फिलहाल पांचवें दिन टीम इंडिया को जल्दी एक 1 विकेट लेकर मेजबान टीम की पारी को समेटना होगा. वैसे यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ रहा है.

चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट पर 228 रन, टीम इंडिया पर बनाई 333 रन की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पारी में 122.4 ओवर में 474 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारी खेली. स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावज़ कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में 49 रन, सैम कोनस्टास 60 रन, उस्मान ख्वाजा 57 रन, मार्नस लाबुशेन 72 रन, मिशेल मार्श 4 रन, एलेक्स कैरी 31 रन बनाए. जबकि ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए.

पहली पारी में भारत की गेंदबाजी

वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 28 ओवर में 97 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके. जबकि वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल टीम इंडिया कोशिश ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ऑल आउट करने की होगी.

भारत की पहली पारी

चौथे दिन की सुबह टीम इंडिया की पहली पारी 369 रनों पर सिमट गई. नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज की जोड़ी सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी. ऑस्ट्रेलिया को 105 रनों की बढ़त मिली. . भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने शतकीय पारी खेली. नीतीश कुमार रेड्डी ने 189 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 114 रन बनाए. जबकि यशस्वी जायसवाल 82 रन, वाशिंगटन सुंदर 50 रन और विराट कोहली ने 36 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी की गेंदबाजी में पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन को 3-3 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट