Australia vs England ODI Stats: वनडे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 22 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह ग्रुप बी का दूसरा मैच होगा.

स्टीव स्मिथ, जोस बटलर (फोटो: X/आईसीसी)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team ODI Stats: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 22 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह ग्रुप बी का दूसरा मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज हारकर उतरेगी. जबकि इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से हार के बाद उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे. वहीं इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के हाथों में होगी. दोनों टीमों पिछले मैचों की हार को भूलकर इस मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगी और जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज करना चाहेगी. फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: RCB W vs MI W WPL 2025 Dream11 Team Prediction: आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम वनडे में 160 बार भिड़ी हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 160 में से 90 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 65 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना पता चलता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत हैं.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन अफगानिस्तान के इयोन मॉर्गन ने बनाए हैं. इयोन मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 मैचों की 40.66 की औसत से 1952 रन बनाए हैं. इस दौरान इयोन मॉर्गन ने 3 शतक और 13 अर्धशतक जड़ा है. इसके अलावा इयोन मॉर्गन का 121 रन बेस्ट स्कोर है.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) - 1952

रिकी थॉमस पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) -1598

माइकल जॉन क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 1430

ग्राहम एलन गूच (इंग्लैंड) - 1395

आरोन जेम्स फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 1354

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने चटकाए हैं. ब्रेट ली ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 मैचों में 24.21 की औसत और 4.80 की इकॉनमी के साथ 65 विकेट चटकाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज (विकेट)

ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) - 65

ग्लेन डोनाल्ड मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) - 53

आदिल उस्मान रशीद (ऑस्ट्रेलिया) - 50

मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 43

शेन रॉबर्ट वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) - 39

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा.

ट्रैवलिंग रिजर्व: कूपर कोनोली

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े