Australia vs England 5th Test Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, जो रूट और हैरी ब्रूक ने लगाए अर्धशतक; यहां देखें स्कोरकार्ड

एशेज सीरीज के पांचवें सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए हैं. फिलहाल क्रीज पर जो रूट और हैरी ब्रूक बने हुए हैं. पहले दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण सिर्फ 45 ओवर का खेल ही संभव हो पाया. आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 5th Test Match Day 1 Scorecard Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी 4 जनवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम अभी भी सीरीज में 3-1 से पीछे हैं. अब पांचवें टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 4-1 से सीरीज खत्म करना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 5th Test Match Day 1 Live Score Update: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवें टेस्ट का पहला दिन; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

मौजूदा एशेज सीरीज 2025-26 का 5वां और आखिरी टेस्ट 4 जनवरी, 2026 से सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा. इस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाई हुई है. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने पिछले टेस्ट को जीता था और मेहमान टीम आखिरी मैच को भी जीतने का प्रयास करेगी.

एशेज सीरीज के पांचवें सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए हैं. फिलहाल क्रीज पर जो रूट और हैरी ब्रूक बने हुए हैं. पहले दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण सिर्फ 45 ओवर का खेल ही संभव हो पाया. आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

पांचवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को बेन डकेट (27 रन) के रूप में पहला झटका लगा. बेन डकेट को मिचेल स्टार्क ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया. जैक क्रॉली भी सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए जैकब बेथेल भी महज 10 रन बनाकर जल्दी आउट हुए. इंग्लैंड ने महज 57 रन के स्कोर तक अपने शुरुआती 3 विकेट खोए.

संकट की घड़ी में हैरी ब्रूक और जो रूट की जोड़ी ने अहम साझेदारी की. हैरी ब्रूक फिलहाल 92 गेंदों में 78 रन की पारी खेलकर अपने शतक की ओर अग्रसर हैं. हैरी ब्रूक ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया है. दूसरे छोर से जो रूट 103 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद हैं. ये जोड़ी चौथे विकेट के लिए अब तक 154 रन जोड़ चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 12 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 53 रन देते हुए उन्होंने 1 विकेट हासिल किया. माइकल नेसर ने 12 ओवर किए, जिसमें 36 रन देते हुए 1 सफलता हासिल की. स्कॉट बोलैंड ने 13 ओवर में 48 रन देते हुए 1 विकेट लिया. कैमरून ग्रीन कोई विकेट नहीं ले सके. कैमरून ग्रीन ने 8 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 57 रन दिए.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Live Toss And Scorecard: सिडनी में भारत महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

AUSW vs INDW, 1st T20I 2026 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\