Australia vs Bangladesh Test Series 2026: इस दिन से शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 13 अगस्त से शुरू होगी. साल 2003 के बाद यह पहला मौका होगा, जब बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलेगी. पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. इस बार बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Test Series 2026: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13-17 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डार्विन (Darwin) के मैरारा क्रिकेट ग्राउंड (Marrara Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है. इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है. लिटन दास को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं पैर की पिंडली में चोट आ गई थी. अब लिटन दास ठीक हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने लगभग अपनी मजबूत टीम बरकरार रखी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिल सकता हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) संभालेंगे. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: Shubman Gill Test Stats: विदेशी सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 13 अगस्त से शुरू होगी. साल 2003 के बाद यह पहला मौका होगा, जब बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलेगी. पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. इस बार बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी. आइए जानते हैं सीरीज का पूरा शेड्यूल, दोनों टीमों के स्क्वॉड और अन्य अहम जानकारी.

लिटन दास की हुई वापसी

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है. जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें बाएं पैर की पिंडली में चोट लगी थी, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने लगभग अपनी मजबूत टीम बरकरार रखी है. गेंदबाजी में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तेज तिकड़ी एक बार फिर विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा लेती नजर आएगी.

ऐसा है सीरीज का शेड्यूल

बांग्लादेश के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 13 अगस्त से होगी.

पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, मैरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन

दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके.

सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम 6 अगस्त से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच भी खेलेगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs BAN Test Head To Head Record)

टेस्ट क्रिकेट में अब तक ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को एक जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच यह चौथी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले आखिरी बार साल 2017 में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी.

कब और कहां देखें मुकाबला?

सीरीज का पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में क्रिकेट प्रशंसक इन मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर देख सकते हैं. वहीं, Disney+ Hotstar पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन, मुसफिक हसन और लिटन दास.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, जेक वेदरल्ड, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क.

Share Now