Australia vs Bangladesh ODI Series 2026: बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, हेड-मार्श बाहर, 25 वर्षीय टॉड मर्फी को पहली बार मौका

मार्श और हेड की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस को कप्तानी सौंपी गई है. इससे पहले भी उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी. नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस को इस दौरे से आराम दिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, एडम जम्पा और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं.

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia vs Bangladesh ODI Series 2026: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 9 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया हैं. मिचेल मार्श की चोट के कारण जोश इंग्लिश टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ट्रेविस हेड को आराम दिया गया है. टखने की चोट के कारण मिचेल समय पर ठीक नहीं हो पाए, लेकिन वह टी20आई की तैयारी के लिए ढाका में ग्रुप के साथ जुड़ेंगे. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मेराज़ (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिश (Josh Inglis) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, रोनाल्डो-माराडोना समेत कई दिग्गजों को छोड़ सकते हैं पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम को सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में जोश इंग्लिस टीम की कमान संभालेंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, ट्रैविस हेड को आईपीएल के बाद निजी कारणों से अवकाश दिया गया है. वह वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे. वहीं मिचेल मार्श अभी भी अपनी एंकल इंजरी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है. हालांकि, मार्श टी-20 सीरीज की तैयारी के लिए ढाका में टीम से जुड़ेंगे.

मार्श और हेड की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस को कप्तानी सौंपी गई है. इससे पहले भी उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी. नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस को इस दौरे से आराम दिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, एडम जम्पा और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. दूसरी ओर, ओलिवर पीक, मैट शॉट को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया है, जिन्हें पहले सिर्फ पाकिस्तान वनडे के लिए चुना गया था. टॉड मर्फी को भी शामिल किया गया है.

टॉड मर्फी को पहली बार मिला वनडे टीम में मौका

25 वर्षीय ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है. मर्फी अब तक सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्हें चोटिल लेग स्पिनर तनवीर संघा के स्थान पर टीम में जगह मिली है, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. इसके अलावा युवा बल्लेबाज ओली पीक और ऑलराउंडर मैट शॉर्ट को भी टीम में बरकरार रखा गया है.

तेज गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पेस अटैक में भी बदलाव किए हैं. जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस की टीम में वापसी हुई है. दोनों खिलाड़ियों को बिली स्टेनलेक और राइली मेरिडिथ की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया है. हालांकि मेरिडिथ टी-20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बने रहेंगे.

ऐसा है कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच 9 जून, मंगलवार को ढाका में खेला जाएगा. इसके बाद टीम को 11 और 14 जून को उसी जगह पर दूसरे और तीसरे वनडे मैच खेलने हैं. 17 जून से टी20आई सीरीज का आगाज होगा.

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट और एडम जम्पा.

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जैवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जाम्पा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड