क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2021: बांग्लादेश ने जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को दिया 74 रनों का लक्ष्य

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में गुरुवार को यहां दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों का लक्ष्य दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 15 ओवरों में 10 विकेट के नुसान पर 73 रन ही बना सकी

ICC T20 World Cup 2021: बांग्लादेश ने जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को दिया 74 रनों का लक्ष्य
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम (Photo Credits Twitter PTI)

ICC T20 World Cup 2021: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में गुरुवार को यहां दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश (Bangladesh)  ने ऑस्ट्रेलिया (Australia)  को 74 रनों का लक्ष्य दिया.  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 15 ओवरों में 10 विकेट के नुसान पर 73 रन ही बना सकी.  कंगारूओं की सधी हुई गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश बड़े स्कोर की तरफ नहीं बढ़ सकी. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन शमीम हुसैन (19) ने जोड़े. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने दो-दो सफलताएं ली.  वहीं, ग्लेन मैक्सवेल को एक विकेट मिला.

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही.  उन्होंने पावरप्ले में पांच विकेट नुकसान पर 33 बन बनाए। इस दौरान, मोहम्मद नईम (17), लिटन दास (0), सौम्य सरकार (5), मुशफिकुर रहीम (1) और अफिफ हुसैन (0) बनाकर आउट हो गए.  इसके बाद कप्तान महमुदुल्लाह और शमीम हुसैन ने मिलकर 28 गेंदों में 29 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 10 ओवरों में 60 रन पर पहुंच सका. यह भी पढ़े: ICC T20 World Cup 2021: रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 रनों से शिकस्त दी, क्रिस ग्रीव्स रहे मैच के हीरो

इस बीच, टीम के विकेट लगातार गिरते चले गए और हुसैन एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद आए महेदी हसन (0) भी उसी ओवर में जाम्पा के शिकार बन गए. टीम के रन को कप्तान महमुदुल्लाह ने थोड़ा बहुत आगे बढ़ाया और दो चौके की मदद से 18 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए तस्कीन अहमद (6), मुस्तफिजुर रहमान (4) और शोरफुल इस्लाम (0) के रनों के बदौलत टीम का स्कोर महज 73 रन ही बन सका.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).