ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच को लेकर आयी यह बड़ी खबर, जानिए जस्टिन लैंगर ने क्या कहा
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, "वह शानदार खेल रहे हैं. मैंने उनसे कल बात की थी और कहा था कि उन्होंने शीर्ष क्रम में अच्छा काम किया है. इस तरह का खिलाड़ी होना एक उदाहरण पेश करता है."
हरारे. आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने ऐसे संकेत दिए हैं कि सलामी बल्लेबाज और टी-20 टीम के कप्तान एरॉन फिंच वनडे टीम के भी कप्तान बनाए जा सकते हैं. आस्ट्रेलिया को हाल ही में यहां खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद लैंगर ने कहा, "इस दौरे के बाद हम काफी चीजों के समाधान के करीब आ गए हैं. हमारी नेतृत्व क्षमता को लेकर भी जो आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इस समय पहली प्राथमिकता है."
उन्होंने कहा, "फिंच ने इस सीरीज में अपना दावा प्रबल किया है. हम इस बारे में सोचेंगे. हम हमारे सहयोगी स्टाफ से इस बारे में बात करेंगे."
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, "वह शानदार खेल रहे हैं. मैंने उनसे कल बात की थी और कहा था कि उन्होंने शीर्ष क्रम में अच्छा काम किया है. इस तरह का खिलाड़ी होना एक उदाहरण पेश करता है."
फिंच पहले भी आस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान रह चुके है. इस समय विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन के हाथों में वनडे और टेस्ट टीम की कमान है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

