Australia Squad For AUS vs ENG 2nd Test In Ashes 2025-26 Announced: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हुआ ऐलान, पैट कमिंस को मौका नहीं

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 362 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 153 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 112 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम (The Gabba) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone: रांची में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में राहुल द्रविड़ को छोड़ सकते हैं पीछे

इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. कप्तान पैट कमिंस की वापसी नहीं हुई, क्योंकि चयनकर्ता उनकी पीठ की चोट से वापसी को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं. पैट कमिंस पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 2 दिन में मिली शानदार जीत से बाहर रहे थे और अब 4 दिसंबर से शुरू होने वाला गाबा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और हेड ने कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में वह एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

दूसरे टेस्ट के लिए ऐसा है ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और बो वेबस्टर.

 

Australia Squad for AUS vs ENG 2nd Test in Ashes 2025-26 Announced

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs ENG Test Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 362 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 153 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 112 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े