Australia Beat England, 5th ODI Match Video Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड दी करारी, DLS नियम से 49 रनों से हराकर 3-2 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें ENG बनाम AUS के मैच का हाइलाइट्स

ब्रिस्टल में खेले गए पांचवें और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 58 रन बोर्ड पर जोड़ दिए.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 5th ODI Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पांचवां और निर्णायक मुक़ाबला 29 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी मैदान स्टेडियम (County Ground Stadium) में खेला गया. पांचवें और निर्णायक मुकाबले में DLS नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 49 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया हैं.

ब्रिस्टल में खेले गए पांचवें और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 58 रन बोर्ड पर जोड़ दिए. Australia Beat England, 5th ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड धोया, DLS नियम से 49 रनों से हराकर 3-2 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें ENG बनाम AUS के मैच का स्कोरकार्ड

इसके बाद बेन डकेट और हैरी ब्रूक ने मिलकर पारी को आगे आगे बढ़ाया. एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम 350 से भी ज्यादा रन बोर्ड पर लगा देगी लेकिन इन दोनों के साथ कोई ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका. इंग्लैंड की पूरी टीम ने 49.2 ओवरों में 309 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 107 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली.

यहां देखें ENG बनाम AUS के मैच का हाइलाइट्स:

अपनी इस उम्दा पारी के दौरान बेन डकेट ने 91 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के जड़ें. बेन डकेट के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने सात छक्कों और तीन चौके की मदद से ताबड़तोड़ 72 रन बनाए. स्टार गेंदबाज एरोन हार्डी ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ट्रैविस हेड ने के अलावा ग्लेन मैक्सवेल, एरोन हार्डी और एडम ज़म्पा ने दो-दो विकेट चटकाए.

ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 310 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के टीम की शुरूआत बढ़िया रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 78 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई. इसके बाद मैच के दौरान बारिश शुरू हो गई. बारिश शुरू होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20.4 ओवर में दो विकेट खोकर 165 रन बना लिए थे. बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली. मैथ्यू शॉर्ट के अलावा स्टीवन स्मिथ ने नाबाद 36 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से मैथ्यू पॉट्स और ब्रायडन कारसे को एक-एक विकेट मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े