क्रिकेट

AUS W vs IND W 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीसरा वनडे मुकाबला 11 दिसंबर बुधवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ के W.A.C.A. ग्राउंड में खेला जाएगा. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी.

AUS W vs IND W 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
AUS W vs IND W (Photo: @WomensCricZone)

Australia Women's National Cricket Team vs Indian Women's National Cricket Team 3rd ODI 2024 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीसरा वनडे मुकाबला 11 दिसंबर बुधवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ के W.A.C.A. ग्राउंड में खेला जाएगा. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. जबकि दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 122 रनों से हराया. इसके साथ तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2-0 से अजय बढ़त बना हासिल की. अब तीसरे मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ करने पर होगी. दूसरी ओर, टीम इंडिया की कोशिश तीसरे मैच में वापसी करने पर होगी और क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद होगी. यह भी पढें: West Indies vs Bangladesh 2nd ODI 2024 Live Streaming: आज वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला के बीच तीसरा वनडे मैच 11 दिसंबर बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 बजे पर्थ के W.A.C.A. ग्राउंड में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला के बीच तीसरा वनडे मैच कहां देखें?

बता दें की भारत मे टीवी चैनल पर ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा. जबकि सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से तीसरे वनडे मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: बेथ मूनी (डब्ल्यू), जॉर्जिया वोल, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ (सी), फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ

भारतीय महिला टीम: प्रिया पुनिया, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, प्रिया मिश्रा, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु, साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि, तेजल हसब्निस, उमा छेत्री, हरलीन देयोल

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).