AUS W vs IND W 1st ODI 2024 Scorecard: पहले वनडे में 100 रन ढेर हुई टीम इंडिया, मेगन स्कट ने चटकाई 5 विकेट
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 दिसंबर गुरुवार को ब्रिसबेन(Brisbane) के एलन बॉर्डर फील्ड(Allan Border Field) में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Australia Women's National Cricket Team vs Indian Women's National Cricket Team 1st ODI 2024 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 दिसंबर गुरुवार को ब्रिसबेन(Brisbane) के एलन बॉर्डर फील्ड(Allan Border Field) में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि यह फैसला टीम इंडिया का भारी पड़ गया क्योंकि भारतीय टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. भारत टीम 34.2 ओवर में 100 ढेर हो गई. यह भी पढें: South Africa vs Sri Lanka 2nd Test 2024 Preview: आज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट, यहां जानें, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी
टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 गेंदों में 23 रन बनाए. इसके अलावा हरलीन देओल 19 रन, हरमनप्रीत कौर 17 रन, ऋचा घोष 14 रन, स्मृति मंधाना 8 रन और प्रिया पुनिया 3 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन स्कट में शानदार गेंदबाजी की. ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने भारतीय टीम पर लगातार दबदबा बनाए रखा. मेगन स्कट ने मेगन स्कट 6.2 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट चटकाई. इसके अलावा किम गर्थ, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग को 1-1 विकेट मिला.
पहले वनडे में 100 रन ढेर हुई टीम इंडिया, मेगन स्कट ने चटकाई 5 विकेट
1ST WODI. WICKET! 34.2: Priya Mishra 0(6) b Megan Schutt, India (Women) 100 all out https://t.co/RGxrsRZRGN #AUSvIND
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 5, 2024
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 101 रनों की जरुरत है. जिसे वो आसानी से हासिल कर सकती हैं. टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए गेंदबाजी से बड़ा कारनामा करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

