क्रिकेट

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: कैरेबियाई गेदबाजों के सामने तास के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, देखें स्कोर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 10वें मुकाबले में आज नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का विकेट खोकर कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर ही है.

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: कैरेबियाई गेदबाजों के सामने तास के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, देखें स्कोर
वेस्टइंडीज टीम (Photo Credits: Getty Image)

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 10वें मुकाबले में आज नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का विकेट खोकर कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर ही है. टीम का स्कोर 24 ओवर की समाप्ति के बाद 110 रन पर 5 विकेट है. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस समय मैदान पर पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 26 और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

वेस्टइंडीज (West Indies ) के लिए आज तेज गेदबाजों ने उम्दा गेंदबाजी की. टीम के लिए अब तक शेल्टन कॉटरेल ने 2, ओशाने थॉमस ने 1, आंद्रे रसेल और कप्तान जेसन होल्डर ने 1 विकेट लिए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बात करें तो डेविड वार्नर 03, कप्तान एरॉन फिंच 06, उस्मान ख्वाजा 13, ग्लैन मैक्सवेल 0, मार्कस स्टोइनिस 19 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: हार के बाद कप्तान गुलबदिन नैब ने कहा- चैम्पियनों के खिलाफ अच्छी शुरुआत जरूरी नहीं कर पाए

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज का मैच नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में खेला जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).