AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: नाथन कल्टर नाइल शतक से चूके, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी 289 रनों का लक्ष्य

स्टीव स्मिथ 73 और नाथन कल्टर नाइल के 92 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत वेस्टइंडीज (West Indies) के सामने निर्धारित ओवरों में पूरा विकेट खोते हुए 289 रन का लक्ष्य देने में कामयाब रही.

(Photo Credits: Getty Images)

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 10वें मुकाबले में आज नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 79 रन पर 5 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन स्टीव स्मिथ 73 और नाथन कल्टर नाइल के 92 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत वेस्टइंडीज (West Indies) के सामने 49 ओवरों में पूरा विकेट खोते हुए 289 रन का लक्ष्य देने में कामयाब रही.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए आज इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 06, डेविड वार्नर ने 03, उस्मान ख्वाजा ने 13, ग्लैन मैक्सवेल ने 0, मार्कस स्टोइनिस ने 19, विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 45, पैट कमिंस ने 02, मिशेल स्टार्क ने 08 और एडम जाम्पा ने नाबाद 0 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: हार के बाद कप्तान गुलबदिन नैब ने कहा- चैम्पियनों के खिलाफ अच्छी शुरुआत जरूरी नहीं कर पाए

वेस्टइंडीज (West Indies) की बात करे तो आज कार्लोस ब्रैथवेट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. ब्रैथवेट के अलावा आंद्रे रसेल, ओशाने थॉमस और शेल्टन कॉटरेल ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए, वहीं कप्तान जेसन होल्डर ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड