AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: नाथन कल्टर नाइल ने बनाया वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के नाथन कल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) ने गुरुवार को विश्व कप में आठवें नंबर पर आकर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकार्ड अपने नाम कर लिया है.

नाथन कूल्टर नाइल (Photo Credits: Facebook)

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के नाथन कल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) ने गुरुवार को विश्व कप में आठवें नंबर पर आकर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. नाथन ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आठवें नंबर पर आकर 60 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली. यह विश्व कप में आठवें नंबर पर आकर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है.

नाथन के इस स्कोर की मदद से मुश्किल स्थिति में फंसी ऑस्ट्रेलिया 49 ओवरों में सभी विकेट खोकर 288 रन बनाने में सफल रही. नाथन ने स्टीव स्मिथ के साथ सातवें विकेट के लिए 102 रनों की शतकीय साझेदारी की. इससे पहले नाथन ने कभी भी 64 रन से ज्यादा नहीं बनाए थे. प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम पांच अर्धशतक हैं.

यह भी पढ़ें- AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस गैफनी ने गेल को एक ही ओवर में दिया दो बार गलत आउट, तीसरी बार अंपायर कर बैठे ये भूल

साथ ही नाथन का यह स्कोर पर आठवें नंबर किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है. वह अगर चार रन और बना लेते तो आठवें नंबर सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकार्ड उनका ही होता जो अभी इंग्लैंड के क्रिस वोक्स के नाम है. वोक्स ने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 95 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट