AUS vs SL, CWC 2019: दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 20वें मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से किया जाएगा.
AUS vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 20वें मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से किया जाएगा.
बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल मिलाकर 96 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 60 और श्रीलंका ने 32 मैच जीतें हैं, वहीं 4 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है.
संभावित टीमें इस प्रकार है-
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनार्डो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

