AUS vs SCO T20I Series 2024 Schedule & Squad: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेली जाएगी रोमांचक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम और स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 4 सितंबर से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. दोनों टीमों की बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 विश्व कप 2024 के बाद ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दोनों के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है.

AUS vs SCO (Photo Credit: @CricketScotland)

Australia National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team T20I 2024 Schedule: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 4 सितंबर से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. दोनों टीमों की बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 विश्व कप 2024 के बाद ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दोनों के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. ऑस्ट्रेलिया ने अपना पिछला मैच भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा था और टूर्नामेंट से ऑस्ट्रलियाई टीम बाहर हो गई थी. दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. जिसमें स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढें: PAK vs BAN 2nd Test Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार, जीत के लिए 68 रनों की जरुरत

बता दें की टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया है. जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर हो गए हैं. वहीं स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन हाथों में होगी.

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 4 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 6 सितंबर और तीसरा टी20 7 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों टी20 मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इसके अलावा तीनों मैच एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड टी20आई सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम

पहला टी20आई: बुधवार, 4 सितंबर एडिनबर्ग में

दूसरा टी20आई: शुक्रवार, 6 सितंबर एडिनबर्ग में

तीसरा टी20आई: शनिवार, 7 सितंबर एडिनबर्ग में

नोट: सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होंगे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड टी20आई सीरीज की टीमें

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, रिले मेरेडिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

स्कॉटलैंड की टीम: माइकल जोन्स, जॉर्ज मुन्से, रिची बेरिंगटन (कप्तान), ओली हेयर्स, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील, चार्ली कैसल, ब्रैडली करी, जैस्पर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, सफ्यान शरीफ, क्रिस सोल, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, मैथ्यू क्रॉस, चार्ली टियर

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\