AUS vs SA, ICC WTC Final 2025: कल से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, खिताबी मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब कोई भी टीम अपने नाम करे नया इतिहास बनना तय है. दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक 2 फाइनल खेले जा चुके हैं और अब तीसरा फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है. अगर साउथ अफ्रीका की टीम यह टाइटल अपने नाम कर लेती हैं तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को नया चैंपियन मिलेगा.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ICC WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 11 से 15 जून तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी टीम का एलान कर दिया हैं. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आएंगे. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: AUS vs SA, ICC WTC Final 2025: फाइनल मुकाबले में जिस भी टीम ने मारी बाजी बनेगा नया इतिहास, यहां समझें पूरा समीकरण

फाइनल मुकाबले का सभी फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. दोनों टीमों के पास घातक गेंदबाजी अटैक मौजूद है, जो इंग्लैंड के कंडीशन में काफी घातक साबित हो सकते है. ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड जैसे घातक तेज गेंदबाज मौजूद हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम में लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन शामिल हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. डब्लूटीसी के तीसरे सीजन में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 7 मुकाबले जीतकर 69.44 पर्सेंटेज पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल किया था. फाइनल मुकाबले से पहले अपनी तैयारियों को धार देने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम अरुंडेल में जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है.

पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है जबकि ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने वाली है. ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. पहली बार भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का हिस्सा नहीं हैं. इस फाइनल के दौरान कुछ अहम रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए उन पर एक नजर डालते हैं.

पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है जबकि ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने वाली है. ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. पहली बार भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का हिस्सा नहीं हैं.

साउथ अफ्रीका रच सकती हैं नया इतिहास

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब कोई भी टीम अपने नाम करे नया इतिहास बनना तय है. दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक 2 फाइनल खेले जा चुके हैं और अब तीसरा फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है. अगर साउथ अफ्रीका की टीम यह टाइटल अपने नाम कर लेती हैं तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को नया चैंपियन मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 का खिताब अपने नाम किया था.

अपना 11वां आईसीसी खिताब जीतना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया

साल 2023 में प्रतिष्ठित आईसीसी टेस्ट गदा जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की कगार पर है. ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा 6 खिताब (1987, 1999, 2003, 2007, 2015 और 2023) जीते हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी (2006 और 2009), और टी20 वर्ल्ड कप (2021) भी जीते हुए हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह फाइनल जीतते हैं, तो यह ऑस्ट्रेलिया का 11वां आईसीसी खिताब होगा.

अपना दूसरा आईसीसी खिताब जीतना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की एकमात्र आईसीसी ट्रॉफी साल 1998 में आई थी. जब दक्षिण अफ्रीका ने पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. उस समय इस टूर्नामेंट को आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था. इसलिए, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपना 28 साल पुराना सूखा समाप्त करने का प्रयास करेंगे. दक्षिण अफ्रीका पिछले तीन आईसीसी आयोजनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप 2023 में से हर सीजन में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं.

पैट कमिंस पूरे कर सकते हैं 300 टेस्ट विकेट

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस 300 टेस्ट विकेट लेने के बेहद करीब हैं. ऐसा करने वाले पैट कमिंस आठवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन सकते हैं. अब तक 67 टेस्ट में पैट कमिंस ने 22.43 की उमा औसत के साथ 294 विकेट अपने नाम किए हैं. अगर पैट कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो पैट कमिंस 300 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज ऑस्ट्रेलिया बन जाएंगे.

कगिसो रबाडा हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि

दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा एलन डोनाल्ड को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब हैं. एलन डोनाल्ड के 330 विकेटों के रिकॉर्ड को पार करने के लिए कगिसो रबाडा सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है. इस बीच, डेल स्टेन (439), शॉन पोलक (421) और मखाया एनटिनी (390) ही ऐसे अन्य दक्षिण अफ्रीकी हैं.

मैच में बन सकते हैं ये अन्य रिकॉर्ड्स

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य स्पिनर केशव महाराज ने 57 टेस्ट मैचों में 29.68 की औसत से 198 विकेट लिए हैं. केशव महाराज 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले अपने देश के पहले स्पिनर बन सकते हैं. स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में 17 स्कोर, 50+ रन के किए हैं. स्टीव स्मिथ एक अर्धशतक लगाने में सफल होते हैं, तो इंग्लैंड में सर्वाधिकसबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका की टीम: टोनी डी जोर्जी, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

2025 ICC WTC Final 2025 आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल Alex Carey AUS vs SA Australia Australia Announce WTC Final Squad australia national cricket team Australia squad for WTC final and West Indies tour Bavuma Beau Webster Bedingham BOSCH Cameron Green de Zorzi ICC World Test Championship ICC World Test Championship 2025 icc world test championship final ICC World Test Championship final 2025 ICC WTC Final ICC WTC Final 2025 ICC WTC Prize Money 2025 Jansen Josh Hazlewood Josh Inglis london London Pitch Report London Weather London Weather Report London Weather Update Lord's Pitch Report Lord's Weather Lords Maharaj Markram Marnus Labuschagne Matt Kuhnemann Mitchell Starc Mulder Muthusamy and Paterson. Nathan Lyon Ngidi Pat Cummins Rabada rickelton SA vs AUS Sam Konstas Scott Boland south africa national cricket team South Africa national cricket team vs Australia national cricket team South Africa vs Australia SOUTH AFRICA'S WTC FINAL SQUAD Steve Smith Stubbs TRAVIS HEAD Usman Khawaja Verreynne World Test Championship World Test Championship 2025 world test championship final world test championship final 2025 WTC Final WTC Final 2025 WTC Prize Money आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप उस्मान ख्वाजा एनगिडी एयूएस बनाम एसए एलेक्स कैरी एसए बनाम एयूएस ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम की घोषणा की ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कैमरून ग्रीन जानसेन जोश इंगलिस जोश हेजलवुड ट्रैविस हेड डब्ल्यूटीसी फाइनल डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 डब्ल्यूटीसी फाइनल और वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम डी ज़ोरज़ी दक्षिण अफ्रीका की WTC फाइनल टीम दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नाथन लियोन पैट कमिंस बावुमा बेडिंगहैम बॉश ब्यू वेबस्टर महाराज मार्कराम मार्नस लाबुशेन मिशेल स्टार्क मुथुसामी और पैटर्सन मुल्डर मैट कुह्नमैन रबाडा रिकेलटन लंदन लंदन पिच रिपोर्ट लंदन वेदर लंदन वेदर अपडेट लंदन वेदर रिपोर्ट लॉर्ड्स लॉर्ड्स पिच रिपोर्ट लॉर्ड्स वेदर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 वेरिन्ने सैम कोनस्टास स्कॉट बोलैंड स्टब्स स्टीव स्मिथ

\