AUS vs NZ ODI Series 2020: न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलियाई दौरा कोरोनावायरस के कारण रद्द

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही चैपल-हेडली सीरीज का बाकी बचे दो मैच कोरोनावायरस के कारण स्थागित कर दिए गए हैं. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 71 रनों से जीत लिया था. सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च और तीसरा मैच 20 मार्च को खेला जाना था.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

AUS vs NZ ODI 2020: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही चैपल-हेडली सीरीज का बाकी बचे दो मैच कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण स्थागित कर दिए गए हैं. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 71 रनों से जीत लिया था. सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च और तीसरा मैच 20 मार्च को खेला जाना था. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "न्यूजीलैंड ने सीमाओं पर पाबंदी लगा दी है जिसमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है. जो लोग बाहर से न्यूजीलैंड में आएंगे उन्हें 14 दिन तक दूसरे लोगों से अलग रहने को कहा गया है."

बयान में कहा गया है, "इसका असर यह हुआ कि सीमाओं पर पाबंदी लगने से पहले हमें अपनी टीम को न्यूजीलैंड से वापस बुलाना पड़ रहा है और इसी कारण वह चैपल-हेडली सीरीज के बाकी बचे दो वनडे मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएगी." इसी बीमारी के कारण ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा भी रद्द होगा जहां दोनों टीमों के के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI Match 2020: न्यूजीलैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें कई बड़े रिकॉर्ड

एनजेडसी ने कहा, "इस कदम का मतलब है कि तीन मैचों की T20 सीरीज भी नहीं हो पाएगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अगर न्यूजीलैंड आती है तो उसे 14 दिन अलग रहना होगा."

वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट भविष्य में इस सीरीज को आयोजित करने के लिए एक साथ काम करेगी."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त