क्रिकेट

AUS vs ENG Champions Trophy 2025 Live Streaming: आज चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मैच, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 22 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समय दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह ग्रुप बी का दूसरा मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने अभियान का शानदार आगाज करने पर होगी.

AUS vs ENG Champions Trophy 2025 Live Streaming: आज चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मैच, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
स्टीव स्मिथ, जोस बटलर (फोटो: X/आईसीसी)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 22 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समय दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह ग्रुप बी का दूसरा मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने अभियान का शानदार आगाज करने पर होगी. स्टीव स्मिथ टीम की अगुवाई करेंगे. जबकि ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. जबकि दूसरी ओर, इंग्लैंड भी ऑस्ट्रेलिया को हराने के इरादे से उतरेगी. क्योंकि एक हार भी किसी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी बाहर कर सकती है. जोस बटलर टीम की अगुवाई करेंगे. इसके अलावा हैरी ब्रुक,बेन डकेट. आदिल राशिद और जो रूट जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा है. दोनों टीमें काफी मजबूत है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कहां खेला जाएगा?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज यानी 22 फरवरी शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 से खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देखें?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की स्क्वाड

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 07:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).