AUS vs ENG 1st Test: टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने के बाद नाथन लियोन ने दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले लियोन एशिया के बाहर दूसरे स्पिनर बने. वह वार्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ के बाद 400 विकेट के लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं. 16 दिसंबर से एडिलेड ओवल में दूसरा एशेज टेस्ट शुरू होने वाला है. लियोन के पास अब अपने टेस्ट विकेटों की संख्या में और इजाफा करने का मौका है.
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने शनिवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेटों तक पहुंचने में काफी समय लग गया. लियोन, गाबा में पहले एशेज टेस्ट (Ashes Test) के चौथे दिन 400 टेस्ट लेकर दुनिया के 17वें गेंदबाज बन गए. लियोन ने डेविड मलान (David Malan) को आउट कर यह मुकाम हासिल किया. AUS vs ENG 1st Test: पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड ने पांच WTC के अंक गंवाए, सामने आई ये बड़ी वजह
लियोन ने एक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वेबसाइट से कहा, "399वें से 400वें टेस्ट विकेट तक पहुंचने में लगभग एक साल का समय लग गया. उन्होंने आगे कहा कि गाबा में चौथे दिन मैंने एक अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार सफलताएं अपने नाम कीं.
पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले लियोन एशिया के बाहर दूसरे स्पिनर बने. वह वार्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ के बाद 400 विकेट के लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं. 16 दिसंबर से एडिलेड ओवल में दूसरा एशेज टेस्ट शुरू होने वाला है. लियोन के पास अब अपने टेस्ट विकेटों की संख्या में और इजाफा करने का मौका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).