AUS vs BAN Test Series Live Streaming: भारत में इस चैनल पर देखें ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज, जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो पर टीम की बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी. अभ्यास मैच में मेहदी हसन मिराज ने शानदार नाबाद 109 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में पूरी टीम सिर्फ 54 रन पर सिमट गई थी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Test Series 2026 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डार्विन (Darwin) के मैरारा क्रिकेट ग्राउंड (Marrara Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है. इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है. लिटन दास को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं पैर की पिंडली में चोट आ गई थी. अब लिटन दास ठीक हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने लगभग अपनी मजबूत टीम बरकरार रखी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिल सकता हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) संभालेंगे. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: Shubman Gill Test Stats: विदेशी सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम आठ महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रही है. टीम अपने घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सामना करेगी. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है, इसलिए दोनों टीमों के लिए हर मुकाबला बेहद अहम होगा. ऑस्ट्रेलिया की नजर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी, जबकि बांग्लादेश 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इतिहास रचने की कोशिश करेगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है.

AUS vs BAN: कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट मैच?

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाएगा. यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 5:30 बजे शुरू होगा. दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके (Mackay) में खेला जाएगा और उसका समय भी यही रहेगा.

AUS vs BAN: भारत में लाइव कहां देखें ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज?

अगर आप भारत में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं, तो सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. ऑनलाइन मैच देखने के लिए वैध सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

ऑस्ट्रेलिया में कहां देखें लाइव?

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट फैंस Channel Seven, 7plus, Kayo Sports और Foxtel पर मैचों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे.

इंग्लैंड में कहां देखें लाइव?

इंग्लैंड में इस टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग DAZN पर उपलब्ध रहेगी. हालांकि, किसी टीवी ब्रॉडकास्टर ने प्रसारण अधिकार नहीं खरीदे हैं.

23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश

बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो पर टीम की बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी. अभ्यास मैच में मेहदी हसन मिराज ने शानदार नाबाद 109 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में पूरी टीम सिर्फ 54 रन पर सिमट गई थी. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की वापसी से मेजबान टीम काफी मजबूत नजर आ रही है.

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैच तारीख मैदान भारतीय समय
पहला टेस्ट 13-17 अगस्त 2026 डार्विन सुबह 5:30 बजे
दूसरा टेस्ट 22-26 अगस्त 2026 मैके सुबह 5:30 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs BAN Test Head To Head Record)

टेस्ट क्रिकेट में अब तक ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को एक जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच यह चौथी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले आखिरी बार साल 2017 में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड