KL Rahul-Athiya Shetty Pregnancy Announced: केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, इंस्टा पर शेयर किया बेबी का गुड न्यूज पोस्ट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा की कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. अथिया ने लिखा कि 2025 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा. इस पोस्ट के बाद से सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

KL Rahul-Athiya Shetty Expecting Baby: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी साझा की है, जो उनके फैंस को बेहद खुश कर देगी. अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं और शादी के दो साल बाद वह पहली बार मां बनने वाली हैं. इस जोड़े ने खुद इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी कोलैब पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि 2025 में उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है.

पोस्ट में उन्होंने लिखा, "हमारा सुंदर आशीर्वाद बहुत जल्द आने वाला है." इसके बाद दोनों ने बच्चें के कदमों के निशान और नजरबट्टू का इमोजी भी शेयर किया, जो उनके इस नए अध्याय की शुरुआत को और भी खास बना रहा है.

सेलेब्स से मिली बधाई

अथिया और केएल राहुल की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का ताता लग गया. रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "OMG! बधाई हो! मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं." वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी और हुमा कुरैशी ने भी दिल वाले इमोजी भेजे. अथिया के भाई अहान शेट्टी तो इस खुशी में इमोशनल हो गए और उन्होंने भी अपने प्यार भरे संदेश दिए.

इस पूरे समय में एक दिलचस्प संयोग देखने को मिला है. केएल राहुल ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अथिया शेट्टी से शादी की थी, और अब वही ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन्होंने अपने पहले बच्चे के आगमन की खुशखबरी दी है.

ऑस्ट्रेलिया में हैं केएल राहुल

वर्तमान में केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में इंडिया ए टीम की तरफ से क्रिकेट खेल रहे हैं. वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैचों में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन इस खुशखबरी को साझा करते हुए उन्होंने अपने फैंस को भी बेहद खुश कर दिया है. इस नई शुरुआत के साथ केएल राहुल और अथिया के फैंस इस जोड़े की खुशहाल जिंदगी की कामना कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर