क्रिकेट

Asian Games 2026 Cricket Squads: एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन 3 देशों की टीम का अब भी इंतजार

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी से क्रिकेट प्रतियोगिता बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. अब सभी की नजरें हांगकांग, मलेशिया और श्रीलंका के स्क्वाड ऐलान पर टिकी हुई हैं. इन तीनों टीमों की घोषणा के बाद टूर्नामेंट की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.

Asian Games 2026 Cricket Squads: एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन 3 देशों की टीम का अब भी इंतजार
टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Asian Games 2026 Men's Cricket Squads: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. इस बहु-खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टीमें गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी. पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी, जिसमें मेजबान जापान (Japan) समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें पांच आईसीसी फुल मेंबर देशों की मौजूदगी टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बनाएगी. टूर्नामेंट की तारीख नजदीक आते ही टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अब तक 10 में से 7 देशों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जबकि हांगकांग, मलेशिया और श्रीलंका की टीमों का ऐलान अभी बाकी है. आइए जानते हैं किन-किन टीमों ने अपने स्क्वाड का खुलासा कर दिया है. Rohit Sharma New Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा, कई बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

भारत, पाकिस्तान समेत 7 टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, जापान, नेपाल और ओमान ने अपने-अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान करेंगे. नेपाल की अगुवाई दीपेंद्र सिंह ऐरी और बांग्लादेश की कमान लिटन दास संभालेंगे.

वहीं, हांगकांग, मलेशिया और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब तक अपने अंतिम स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. इन तीनों टीमों के खिलाड़ियों की घोषणा का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित मेन्स स्क्वाड

अफगानिस्तान: दरविश रसूली (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद अकरम, इस्मत आलम, फरीदून दाऊदजई, हसन ईसाखिल, मोहम्मद इशाक, करीम जनत, फैसल खान, नांग्याल खरोती, इमरान मीर, अरब गुल मोमंद, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल, नजीबुल्लाह जादरान.

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुसद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद.

हांगकांग: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है.

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

जापान: केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक.

मलेशिया: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है.

नेपाल: दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), रोहित कुमार पौडेल, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, आरिफ शेख, आसिफ शेख, कुशल भुर्टेल, ललित राजबंशी, गुलसन कुमार झा, नंदन यादव, लोकेश बम, सुदीप जोरा, शेर मल्ला, कुशल मल्ला.

ओमान: सुफयान महमूद (कप्तान), मुजफ्फर शिरलकर, मोहम्मद अली अल बलुशी, जुबैर अल बलुशी, शुएब अल बलुशी, नावेद अल बलुशी, वसीम अल बलुशी, अहमद अल जदजाली, समीर ओथमान, वहीद अल बलुशी, फारिस अल बलुशी, मोहम्मद उस्मान, इस्सा रहीम अल बलुशी, अब्दुल जलील, कैस अल बलुशी.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान.

श्रीलंका: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है.

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी से क्रिकेट प्रतियोगिता बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. अब सभी की नजरें हांगकांग, मलेशिया और श्रीलंका के स्क्वाड ऐलान पर टिकी हुई हैं. इन तीनों टीमों की घोषणा के बाद टूर्नामेंट की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2026 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).