Asian Games 2026 Cricket Full Schedule: गोल्ड बचाने उतरेगी टीम इंडिया, सामने आया पूरा क्रिकेट शेड्यूल, जानें कब और किससे होगी टक्कर
भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी. पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीम इस बार भी खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें दोनों टीमों के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी.
Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत कब और किस टीम के खिलाफ करेगी. पिछले एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में इस बार भी दोनों टीमों से खिताब बरकरार रखने की उम्मीद रहेगी. भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी, जबकि भारतीय महिला टीम 18 सितंबर से अपने अभियान का आगाज करेगी. How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test Match Day 4 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फॉर्मेट
पुरुष क्रिकेट में इस बार 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप A
- अफगानिस्तान
- जापान
- नेपाल
ग्रुप B
- हांगकांग चीन
- मलेशिया
- ओमान
वहीं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. ये टीमें ग्रुप स्टेज से क्वालीफाई करने वाली टीमों के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.
कब खेलेगी भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मैच?
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर को ग्रुप A की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी. यह मुकाबला कोरोगी एथलेटिक पार्क में आयोजित होगा. अगर टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल जीतती है तो 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी. वहीं फाइनल और कांस्य पदक का मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा.
पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल (Asian Games 2026 Cricket Full Schedule)
| तारीख | मुकाबला | चरण | स्थान |
|---|---|---|---|
| 24 सितंबर | अफगानिस्तान vs जापान | ग्रुप A | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 24 सितंबर | हांगकांग चीन vs मलेशिया | ग्रुप B | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 25 सितंबर | हांगकांग चीन vs ओमान | ग्रुप B | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 25 सितंबर | अफगानिस्तान vs नेपाल | ग्रुप A | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 26 सितंबर | जापान vs नेपाल | ग्रुप A | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 26 सितंबर | मलेशिया vs ओमान | ग्रुप B | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 28 सितंबर | पाकिस्तान vs ग्रुप B की दूसरे स्थान वाली टीम | क्वार्टर फाइनल | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 28 सितंबर | भारत vs ग्रुप A की दूसरे स्थान वाली टीम | क्वार्टर फाइनल | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 29 सितंबर | श्रीलंका vs ग्रुप A की विजेता टीम | क्वार्टर फाइनल | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 29 सितंबर | बांग्लादेश vs ग्रुप B की विजेता टीम | क्वार्टर फाइनल | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 1 अक्टूबर | QF1 विजेता vs QF4 विजेता | सेमीफाइनल | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 1 अक्टूबर | QF2 विजेता vs QF3 विजेता | सेमीफाइनल | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 3 अक्टूबर | कांस्य पदक मैच | नॉकआउट | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
| 3 अक्टूबर | फाइनल | नॉकआउट | कोरोगी एथलेटिक पार्क |
महिला क्रिकेट में भारत का शेड्यूल
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप A
- भारत
- बांग्लादेश
- जापान
- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना
ग्रुप B
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
- मलेशिया
- थाईलैंड
भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी. पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीम इस बार भी खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें दोनों टीमों के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी.