एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 173 रनों पर समेटा
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 के मैच में बांग्लादेश को 49.1 ओवरों में 173 रनों पर ढेर कर दिया.
दुबई: भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 के मैच में बांग्लादेश को 49.1 ओवरों में 173 रनों पर ढेर कर दिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया.
बांग्लादेश की तरफ से निचले क्रम के बल्लेबाज मेहेदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. उन्हीं के कारण बांग्लादेश इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. बांग्लादेश ने अपना सात विकेट महज 101 रनों पर ही खो दिए थे लेकिन इसके बाद हसन ने कप्तान मशरफे मुर्तजा (26) के साथ आठवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की.
भारत के लिए वनडे टीम में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के हिस्से तीन-तीन विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

