Arsenal vs Manchester United FA Cup 2024-25: एफए कप में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटऑउट में 5-3 से हराया, अल्ताय बेयिंदिर बने जीत के हीरो

दस खिलाड़ियों वाले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ने रविवार 13 जनवरी को एफए कप के तीसरे राउंड में 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटऑउट में आर्सेनल को 5-3 से हराया. इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. रेड डेविल्स के दूसरे विकल्प के गोलकीपर अल्ताय बेयिंदिर अपनी टीम के लिए शो के स्टार थे.

Altay Bayındır (Photo: @ManUtd)

Arsenal vs Manchester United FA Cup 2024-25: दस खिलाड़ियों वाले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ने रविवार 13 जनवरी को एफए कप के तीसरे राउंड में 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटऑउट में आर्सेनल को 5-3 से हराया. इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. रेड डेविल्स के दूसरे विकल्प के गोलकीपर अल्ताय बेयिंदिर अपनी टीम के लिए शो के स्टार थे. उन्होंने नियमित समय में एक पेनल्टी बचाई और शूटआउट के दौरान भी एक पेनल्टी बचाकर अपनी टीम को एफए कप खिताब की उम्मीदों को जीवित रखा. दिसंबर में प्रीमियर लीग में आर्सेनल से 2-0 से हारने के बाद यूनाइटेड ने पिछले सप्ताहांत लिवरपूल में ड्रॉ के बाद जबरदस्त वापसी की.

यह भी पढें: Real Madrid vs Barcelona, Spanish Super Cup 2025 Final Highlights: बार्सिलोना ने रियल मेड्रिड को 5-2 से हराकर जीता स्पेनिश सुपर कप, लामिन यमल, रॉबर्ट लेवानडॉस्की, राफिन्हा और बाल्डे ने दागा गोल

आर्सेनल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच यह मैच सही में काफी रोमांचक था. पहला हाफ ड्रा पर समाप्त हुआ. लेकिन दूसरे हाफ के शुरूआती समय में ब्रूनो फर्नांडीस ने 52वें मिनट में गोल किया और मैनचेस्टर यूनाइटेड को बढ़त दिलाई. लें यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं चली क्योंकि आर्सेनल की ओर से गैब्रियल मैगलहेस ने 63वें मिनट में गोल कर बराबरी दिला दी.इसके नौ मिनट बाद यूनाइटेड डिफेंडर डिओगो डालोट को मिकेल मेरिनो पर फाउल करने के कारण दूसरी बार मैच से बाहर भेज दिया गया.

एफए कप में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को शूटऑउट में 5-3 से हराया

मैच पेनल्टी तक गया जिसमें फर्नांडिस ने यूनाइटेड के लिए पहला स्पॉट किक किया. फिर आर्सेनल के ओडेगार्ड ने बराबरी की, लेकिन हैवर्टज़ की चूक ने यूनाइटेड को शूटआउट में 5-3 से जीत दिलाई. अल्ताय बेयिंदिर के शानदार सेफ ने यूनाइटेड के नाम बड़ी जीत दर्ज की. इसके साथ ही गत चैंपियन ने गनर्स को बाहर कर दिया. अब टूर्नामेंट के अगले दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम लीसेस्टर सिटी का सामना करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू