Anil Kumble ने अपना सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने पर James Anderson को दी बधाई, यहां पढ़ें क्या कहा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 39 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बीते शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आउट करते हुए टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अब तीसरे गेंदबाज बन गए हैं.

अनिल कुंबले और जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Facebook)

लंदन, 7 अगस्त: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के 39 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने बीते शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड (Trent Bridge Cricket Ground) में भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को आउट करते हुए टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अब तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. एंडरसन से पहले यह खास उपलब्धि पूर्व भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) के नाम दर्ज थी. एंडरसन द्वारा इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर ने उन्हें बधाई दी है. कुंबले ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'शुभकामनाएं जेम्‍स एंडरसन. इस मुकाम पर तेज गेंदबाज को देखना सुखद रहा.'

बता दें अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 132 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 236 पारियों में 29.6 की एवरेज से 619 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 31 बार चार और 35 बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. कुंबले का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 74 रन खर्च कर 10 विकेट है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test Day 3: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन ये बनें प्रमुख रिकॉर्ड

वहीं खबर लिखे जानें तक जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 163 टेस्ट मैच खेलते हुए 302 पारियों में 26.58 की एवरेज से 619 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 28 बार चार और 30 बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में अबतक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन खर्च कर सात विकेट है.

गौरतलब हो कि टेस्ट क्रिकेट में अबतक सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के नाम दर्ज है. मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 133 मैच खेलते हुए 230 पारियों में 22.7 की एवरेज से 800 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- S. Sreesanth ने धूमिल हो रहे नाम के साथ शेयर की खास तस्वीर, कही दिल को छू लेने वाली बात

मुरलीधरन के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का आता है. वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 145 मैच खेलते हुए 273 पारियों में 25.4 की एवरेज से 708 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, फिन एलन ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 143 रनों का टारगेट, पथुम निसांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट