क्रिकेट

Cricket Match Schedule For Today: 09 जुलाई को इन टीमों के बीच होगा क्रिकेट का रोचक मुकाबला, जानिए सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का शेड्यूल और लाइव प्रसारण का फुल डिटेल्स

आज यानी 09 जुलाई का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर कई अहम और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC 2025) में वॉशिंगटन फ्रीडम बनाम टेक्सास सुपर किंग्स के बीच क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, महिला क्रिकेट में भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज़ का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा

Cricket Match Schedule For Today: 09 जुलाई को इन टीमों के बीच होगा क्रिकेट का रोचक मुकाबला, जानिए सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का शेड्यूल और लाइव प्रसारण का फुल डिटेल्स
क्रिकेट मैच शेड्यूल

International Cricket Match Schedule For Today: आज यानी 09 जुलाई का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर कई अहम और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC 2025) में वॉशिंगटन फ्रीडम बनाम टेक्सास सुपर किंग्स के बीच क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, महिला क्रिकेट में भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज़ का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जो सीरीज़ के लिहाज़ से अहम होगा. इसके अलावा, श्रीलंका ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल वनडे मैच, इंडोनेशिया टी20आई ट्राई सीरीज़ 2025 के दो मुकाबले, मलावी टी20 क्वाड्रेंगुलर सीरीज़ 2025 के रोमांचक मुकाबले, और पॉन्डिचेरी प्रीमियर लीग 2025 के मैच भी दर्शकों के लिए क्रिकेट का भरपूर डोज़ लेकर आएंगे. श्रीलंका ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 99 रन से हराकर 2-1 से सीरीज की अपने नाम, असिथा फर्नांडो, दुश्मंथा चमीरा ने झटके 3-3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

T20 ब्लास्ट 2025 (T20 Blast 2025) के तहत भी इंग्लैंड में कई मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें मिडलसेक्स बनाम हैम्पशायर, ग्लूस्टरशायर बनाम सरे और वॉरविकशायर बनाम लंकाशायर जैसे मैच शामिल हैं. नीचे आज यानी 09 जुलाई को खेले जाने वाले सभी प्रमुख इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी दी गई है

9 जुलाई 2025 (बुधवार) का क्रिकेट मुकाबलों की सूचीऔर टेलीकास्ट/लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

मैच स्थान समय (IST) टेलीकास्ट / स्ट्रीमिंग
वॉशिंगटन फ्रीडम बनाम टेक्सास सुपर किंग्स (एमएलसी क्वालिफायर) ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास सुबह 5:30 बजे JioCinema / Sports18 (संभावित)
ऑस्ट्रेलिया ए बनाम श्रीलंका ए (3rd अनऑफिशियल ODI) मारारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन सुबह 6:00 बजे Sony LIV / Sony Sports (संभावित)
फिलीपींस बनाम साउथ कोरिया (इंडोनेशिया T20I ट्राई-सीरीज़) उदायना क्रिकेट ग्राउंड, बाली सुबह 7:00 बजे FanCode
इंडोनेशिया बनाम साउथ कोरिया (इंडोनेशिया T20I ट्राई-सीरीज़) उदायना क्रिकेट ग्राउंड, बाली सुबह 11:30 बजे FanCode
महिला टी20 चौकोणीय सीरीज़ (3rd प्लेस मैच) नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी, सोफिया सुबह 11:45 बजे YouTube / FanCode (संभावित)
महिला टी20 चौकोणीय सीरीज़ (फाइनल) नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी, सोफिया दोपहर 3:45 बजे YouTube / FanCode (संभावित)
मलावी बनाम तंजानिया (क्वाड्रेंगुलर टी20 सीरीज़) टीसीए ओवल, ब्लैंटायर दोपहर 1:00 बजे ICC.tv (संभावित)
बहरीन बनाम जर्मनी (क्वाड्रेंगुलर टी20 सीरीज़) टीसीए ओवल, ब्लैंटायर शाम 5:15 बजे ICC.tv (संभावित)
रूबी व्हाइट टाउन लीजेंड्स बनाम जेनीड यानम रॉयल्स (पॉन्डिचेरी प्रीमियर लीग) पुडुचेरी दोपहर 2:00 बजे FanCode
ओस्सुडु एकॉर्ड वॉरियर्स बनाम कराईकल नाइट्स (पॉन्डिचेरी प्रीमियर लीग) पुडुचेरी शाम 6:00 बजे FanCode
इटली बनाम स्कॉटलैंड (ICC यूरोप T20 WC क्वालिफायर) स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट, हेग दोपहर 2:30 बजे FanCode (पास ज़रूरी)
ग्वेर्नसी बनाम नीदरलैंड्स (ICC यूरोप T20 WC क्वालिफायर) स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट, हेग शाम 7:30 बजे FanCode (पास ज़रूरी)
मिडलसेक्स बनाम हैम्पशायर (T20 ब्लास्ट) मर्चेंट टेलर्स स्कूल ग्राउंड, नॉर्थवुड रात 9:30 बजे FanCode
ससेक्स बनाम केंट (T20 ब्लास्ट) काउंटी ग्राउंड, होव रात 11:30 बजे FanCode
ग्लूस्टरशायर बनाम सरे (T20 ब्लास्ट) काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल रात 11:30 बजे FanCode
वॉरविकशायर बनाम लंकाशायर (T20 ब्लास्ट) एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 11:30 बजे FanCode
इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला (4th T20I) ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर रात 11:00 बजे JioCinema / Sports18

नोट: प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी संबंधित अधिकार धारकों या प्लेटफॉर्म्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार बदल सकती है. अगर आप किसी विशेष मैच के स्कोर अपडेट या हाइलाइट्स के लिए लेटेस्टली वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप डिविज़न 1 और 2 के सभी मुकाबले सुबह 11:30 बजे (IST) से शुरू होंगे. इनका लाइव कवरेज ESPN+ या काउंटी की वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा. दर्शक FanCode, JioHotstar, Sony LIV, या संबंधित ऐप पर जाकर अपने पसंदीदा मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. कुछ स्ट्रीमिंग के लिए पास या सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).