क्रिकेट

AUS vs BAN, ICC World Cup 2023 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश ICC विश्व कप 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में (केवल मोबाइल पर) ऑनलाइन देख सकते हैं.

AUS vs BAN, ICC World Cup 2023 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

AUS vs BAN, ICC World Cup 2023 Live Telecast: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 43वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना बांग्लादेश से होगा. ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है क्योंकि उसने अपना आखिरी ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ बहुत नाटकीय तरीके से जीता था. ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 201 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया. मैक्सवेल पीठ दर्द और हैमस्ट्रिंग खिंचाव से भी पीड़ित थे. इसके वावजूद मैक्सवेल नहीं रुके और अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी. ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट शेष रहते मैच में जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्राफी की उम्मीद के साथ ऑस्ट्रेलिया को हराने उतरेगा बांग्लादेश, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, संभावित प्लेइंग XI, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बांग्लादेश आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का अपना आखिरी गेम जीतने में कामयाब रहा जो श्रीलंका के खिलाफ था. यह एक विवादास्पद मैच था जिसमें एंजेलो मैथ्यूज को टाइम-आउट नियम के तहत आउट कर दिया गया था. बांग्लादेश ने तीन विकेट शेष रहते ही श्रीलंका के खिलाफ मैच जीत लिया और 280 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही.

 

आईसीसी विश्व कप 2023 के ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच कब और कहां खेला जाएगा?

11 नवंबर(शनिवार) को ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 का AUS बनाम BAN मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.

आईसीसी विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

ICC विश्व कप 2023 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स है. ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश आईसीसी विश्व कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनल पर देख सकते हैं.

आईसीसी विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश ICC विश्व कप 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में (केवल मोबाइल पर) ऑनलाइन देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).