पाकिस्तान के Aleem Dar ने रचा इतिहास- ODI में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने वाले बने अंपायर

अलीम दार रविवार को रुडी कर्टजन को पीछे छोड़ वनडे में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर बन गए हैं. उन्होंने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे मैच में यह मुकाम हासिल किया. यह दार का बतौर अंपायर 210वां वनडे है. कर्टजन के नाम 209 वनडे मैचों में अंपायरिंग करन का रिकार्ड है.

अलीम दार (Photo Credits: Twitter)

अलीम दार रविवार को रुडी कर्टजन को पीछे छोड़ वनडे में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर बन गए हैं. उन्होंने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे मैच में यह मुकाम हासिल किया. यह दार का बतौर अंपायर 210वां वनडे है. कर्टजन के नाम 209 वनडे मैचों में अंपायरिंग करन का रिकार्ड है. उनके पीछे बिली बाउडन (200), स्टीव बकनर (181), साइमन टॉफल और डार्ले हार्पर (174) हैं. पाकिस्तान के लिए हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर एक दशक तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले दार ने पाकिस्तान के मैच में ही अंपायरिंग शुरू की थी.

पिछले साल दार ने टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने के रिकार्ड को भी अपने नाम किया था. उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर को पीछे छोड़ा था. दार के नाम 132 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने का रिकार्ड दर्ज है. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में वह दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे पाकिस्तान के ही एहसान रजा हैं जिनके नाम 46 टी-20 मैचों में अंपायरिंग करने का रिकार्ड दर्ज है.

यह भी पढ़ें- इस वजह से गेंदबाज शेनन गेब्रिएल पर लगा एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध

आईसीसी द्वारा जारी बयान में दार के हवाले से लिखा गया है, "टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायरों की सूची में पहले नंबर पर होना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैंने जब अंपायरिंग शुरू की थी तो नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा. मैं यह कह सकता हूं कि मैंने मैदान पर हर एक पल का लुत्फ उठाया है."

आईसीसी के सीनियर मैनेजर अंपायर और रैफरी एड्रियान ग्रिफिथ ने दार को बधाई दी है. उन्होंने कहा, "दार बीते वर्षों में लगातार अंपायर रहे हैं और यह उनके 16 साल के आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर में शामिल होने पर दिखता है. हम इस उपलब्धि पर अलीम को बधाई देते हैं और आने वाले मैचों के लिए उन्हें शुभकामना देते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड