अपने आखिरी मैच के बाद भावुक नजर आये कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक यहां ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और अपने आखिरी टेस्ट मैच के आखिरी दिन मंगलवार को भावुक नजर आए.

एलेस्टेयर कुक ( प्रतीकात्मक तस्वीर ट्विटर )

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक यहां ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और अपने आखिरी टेस्ट मैच के आखिरी दिन मंगलवार को भावुक नजर आए. इंग्लैंड ने पांचवां टेस्ट 118 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. कुक ने इस मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया और वह मैन आफ द मैच बने.

कुक ने मैच के बाद कहा, "यह सबसे शानदार सप्ताह रहा. बीफी (इयान बोथम) से मुझे एक संदेश मिला और उन्होंने कहा कि क्या आपके पास स्क्रिप्ट लेखक हो सकता है? मेरी टीम के साथ साझा की गई यादें. कुछ बहुत अच्छे क्षण."

उन्होंने कहा, "आप सभी मुझे बहुत याद आएंगे. मुझे अब इस टीम की कमी खलेगी. मैं सिर उठाकर जा सकता हूं."यह टेस्ट जेम्स एंडरसन के लिए भी खास रहा. एंडरसन के नाम टेस्ट में अब कुल 564 विकेट हो गए हैं और वह आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्ग्रा से आगे निकल गए हैं.

कुक ने कहा, "आज का प्रदर्शन यह दिखाता है कि टेस्ट क्रिकेट कितना मुश्किल हो सकता है. जिमी (एंडरसन) को मैक्ग्रा से आगे निकलते देखना शानदार था. इंग्लैंड के महान क्रिकेटर के साथ खेलने मेरे लिए सम्मान की बात है."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Australia 1st ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से होगा वनडे सीरीज का आगाज, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड