क्रिकेट

हरियाणा की शामिया बनेंगी पाक क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन, 20 अगस्त को दुबई में होगा निकाह

हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. निकाह अगले महीने यानी 20 अगस्‍त को दुबई में होगा.

हरियाणा की शामिया बनेंगी पाक क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन, 20 अगस्त को दुबई में होगा निकाह
पाक क्रिकेटर हसन अली (Photo Credit- Getty)

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के बाद देश की एक और बेटी पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हन बनने जा रही है. हरियाणा (Haryana) के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू (Shamia Arzoo) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. निकाह अगले महीने यानी 20 अगस्‍त को दुबई में होगा. जिसकी तैयारियां जोरों पर है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी शामिया का निकाह दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा.

शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं. शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (ऐरोनेटिकल) की डिग्री ली है. शामिया पहले जेट ऐवरवेज थी. फिलहाल वह तीन साल से एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं.

अमर उजाला की खबर के अनुसार शामिया के परिवार के दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई (Dubai) जा रहे हैं. इनमें शामिया, उनके पिता लियाकत अली, मां रहीशा, भाई अकबर अली सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं. शामिया के पिता के अनुसार उनकी बेटी भारत में शादी करे या पाकिस्तान में उन्हें फर्क नहीं पड़ता. शामिया के पिता ने मीडिया को बताया कि बंटवारे के समय बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे. उनकी आज भी उनसे बातें होती रहती हैं.

लियाकत अली ने बताया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे. उनका परिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं. उनके जरिए ही शामिया का रिश्ता तय हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).