Afghanistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match Pitch Report: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. सीरीज़ के सभी तीनों मैच इसी मैदान पर आयोजित होंगे. दूसरा टी20 इंटरनेशनल 21 जनवरी को, जबकि सीरीज़ का आखिरी मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs West Indies, 1st T20I Match Preview: कल अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
अफगानिस्तान 2023 वर्ल्ड कप से लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा है. 2023 वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था और प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई थी. हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी ने उनका यह सपना तोड़ दिया. अब बात वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ की करें, तो साल 2017 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज़ में व्हाइटवॉश किया था. ऐसे में सवाल है कि क्या अफगानिस्तान इस बार पुरानी हार का बदला ले पाएगा या वेस्टइंडीज एक बार फिर अफगान टीम को करारी शिकस्त देगा.
अफ़ग़ानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज इस पहले टी20 मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. अफगानिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की फॉर्म इस फॉर्मेट में कुछ खास नहीं है हालांकि वेस्टइंडीज इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती है. वेस्टइंडीज को इस पहले मैच में एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स और शिमरोन हेटमायर जैसे अपने पावर हीटर बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. दुबई की धीमी पिच पर राशिद खान–नबी की जोड़ी वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स को रोक सकती है, यही वजह है कि अफगानिस्तान इस मैच में थोड़ा आगे दिखता है.
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड (AFG vs WI T20I Head to Head Stats)
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल आठ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Dubai International Cricket Stadium Pitch Report)
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 जनवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद करती है. इस मैदान पर ओस के चलते दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है. यही कारण है कि अभी तक खेले गए 79 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 58% मैच जीते हैं.
पिच पर शुरुआत में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि सतह आउटफील्ड और पेस गेंदबाज़ों को शुरुआती मदद देती है. सतह धीरे-धीरे धीमी होती है और स्पिनरों को खेल के बीच खासा मदद मिल सकती है. पिच पर अधिकतर पिच के धीमा होने से बल्लेबाज़ों को टाइमिंग पकड़ने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AFG vs WI 1st T20I Match Playing Prediction)
अफगानिस्तान: दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक, अब्दुल्ला अहमदजई, राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी.
वेस्टइंडीज: एलिक अथानाज़े, शमर स्प्रिंगर, जेडन सील्स, ब्रैंडन किंग (कप्तान), केसी कार्टि, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, क्विंटन सैम्पसन, आमिर जांगू, जस्टिन ग्रीव्स.
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY