क्रिकेट

Afghanistan vs South Africa 1st ODI 2024 Live Streaming: आज अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी की 18 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनो टीमों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

Afghanistan vs South Africa 1st ODI 2024 Live Streaming: आज अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
AFG vs SA (Photo: @ACBofficials/@ProteasMenCSA)

Afghanistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st ODI 2024 Live Streaming: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी की 18 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनो टीमों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शहीदी को सौंपी गई हैं. रहमत शाह को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा राशिद खान इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. दक्षिण अफ्रीका ने केशव महाराज, कागिसो रबाडा, डेविड मिलर, मार्को जेनसन और हेनरिक क्लासेन जैसे सात खिलाड़ियों को आराम दिया है. जबकि 2027 के वनडे विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का पूल बनाने के लिए 'नए खिलाड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. यह भी पढें: Afghanistan vs South Africa 1st ODI 2024 Preview: पहले वनडे में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

बता दें की अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक वनडे में दो बार भीड़ चुकी है. जिसमें दोनों मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जबकि अफगानिस्तान को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रनों पर सिमट गई. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच 18 सितम्बर शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इसे आधे घंटे पहले होगा.

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2024 की लाइव स्ट्रीम भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस पहला वनडे मैच का लुफ्त यहां से उठा सकतें हैं. हालांकि भारत में किसी टेलीविजन पर इसका प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज़ हसन, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, नांग्याल खरोती , अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फ़रीद अहमद मलिक.

दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबायोमजी पीटर, एंडिले सिमेलाने, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, लिजाड विलियम्स. नदीम

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).