भारत दौरे से पहले आग उगल रहा ये गेंदबाज, टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी

राशिद खान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल 10 मार्च को खेले गए मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2 ओवर में 3 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे.

टीम इंडिया और राशिद खान (Photo Credit-Getty Images)

देहरादून: भारत के देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में टीम ने राशिद खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा किया. बताना चाहते है कि देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राशिद ने महज 12 रन देकर चार विकेट झटके. इस मैच में राशिद ने एक ही ओवर में तीन अहम विकेट भी हासिल किये. राशिद की शानदार गेंदबाजी की वजह से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 134 रनों पर रोक लिया. राशिद ने आईपीएल (IPL) में अच्छा प्रदर्शन किया था जो अभी भी जारी है. राशिद ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 में 3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

बताना चाहते है कि यह राशिद खान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल 10 मार्च को खेले गए मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2 ओवर में 3 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे.

वही राशिद खान का यह शानदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है. पिछले मैच में राशिद खान ने इंटरनेशनल टी-20 में 50 विकेट हासिल करने की उपलब्धि हासिल की थी. राशिद ने अपने 31वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की और वे इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू